Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया, दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ा


वॉशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी।

वॉशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सेना ने रविवार (स्थानीय समय) को ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी।

हॉकिन्स ने कहा, "इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जवानों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते हुए देखा गया था।"

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र पर करीबी नजर बनाए हुए है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखने के लिए तैयार है।

लारक द्वीप ईरान के बंदर अब्बास तट के पास स्थित एक छोटा द्वीप है। यह केश्म द्वीप के पूर्व और होर्मुज द्वीप के दक्षिण में स्थित है।

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि रविवार रात होर्मोजगान प्रांत के लारक द्वीप पर हुए 'अमेरिका-इजरायल' हमले में कई सैन्यकर्मी और आम नागरिक मारे गए या घायल हुए हैं।

आईआरजीसी ने अपने आधिकारिक समाचार मंच सेपाह न्यूज पर जारी बयान में कहा कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा और 'हमलावर को इसकी सजा मिलेगी।'

ईरान की अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने अनौपचारिक रिपोर्टों के हवाले से बताया कि इस कथित अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है और दो अन्य घायल हुए हैं।

उधर, सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी बलों को होर्मुज स्‍ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी करते हुए देखने के बाद यह कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान ईरान के दो लॉन्चरों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से समुद्री सुरंगों को हटाने का काम पूरा कर लिया था। यह घटना एक महीने से अधिक समय बाद ईरानी ठिकानों पर अमेरिका की पहली सैन्य कार्रवाई है।

इस बीच, ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि रविवार रात लारक द्वीप पर एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्‍ट्रेट के मुख्य समुद्री मार्ग से सुरंगों को हटाने की कार्रवाई के बाद तेहरान को कड़ी चेतावनी दी थी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "जो भी जहाज या नाव नई बारूदी सुरंगें बिछाने में शामिल होगी, उसे तुरंत और व्यवस्थित तरीके से नष्ट कर दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "बारूदी सुरंगें बिछाने के खिलाफ हमारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति पूरी तरह लागू है।"

--आईएएनएस

एवाई/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News