Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'अंधेरे में अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने में होगी आसानी', ट्रंप के विद्युत क्षमता वाले बयान पर ईरान का पलटवार

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ट्रंप के तेहरान की विद्युत क्षमता खत्म करने वाले बयान पर तीखा पलटवार क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि अंधेरे में अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने का मौका म‍िलेगा।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने ट्रंप के तेहरान की विद्युत क्षमता खत्म करने वाले बयान पर तीखा पलटवार क‍िया। उन्‍होंने कहा क‍ि अंधेरे में अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने का मौका म‍िलेगा।

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में लिखा, ''ट्रंप ने कहा है, "हम एक घंटे में ईरान की बिजली की क्षमता खत्म कर सकते हैं, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया है।"

खैर, अगर वे ऐसा करते हैं, तो पूरा इलाका आधे घंटे से भी कम समय में अंधेरा हो जाएगा और अंधेरे में सुरक्षा के लिए भाग रहे अमेरिकी सैनिकों को पकड़ने का पूरा मौका मिलेगा।''

बता दें क‍ि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैरीलैंड में मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया था कि अमेरिकी सेना एक घंटे के अंदर तेहरान की विद्युत क्षमता को खत्म कर सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम तेहरान और दूसरी जगहों के कुछ हिस्सों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अपने देश को फिर से बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, और हम ऐसा नहीं चाहते। लेकिन हम इलेक्ट्रिक पर हमला कर सकते हैं; हम एक घंटे में उनकी इलेक्ट्रिक क्षमता खत्म कर सकते हैं और उन्हें इसे फिर से बनाने में 25 साल लगेंगे। तो इसलिए हम ऐसा नहीं करने वाले हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "युद्ध के मोर्चे पर हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। यानी, वे पूरी तरह से खत्म हो रहे हैं। ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। वे (ईरान) लगभग आखिरी रास्ते पर हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे तुरंत खत्म कर देंगे, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयर ट्रैफिक नहीं है, कुछ भी नहीं है। उनके पास कंट्रोल का कोई सिस्टम नहीं है। हम बस उस देश पर आजादी से घूम रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा, "हम उन फैक्ट्रियों को उड़ा रहे हैं जहां रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण बनाया जाता है और सच कहूं तो, किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है।"

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News