Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नेतन्याहू का ईरान के लोगों को संदेश, अयातुल्लाह शासन को हटाकर अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करें

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने योद्धाओं के खिलाफ चलाए गए विवादित ‘सदे तेइमान मामले’ के अंत की घोषणा की। साथ ही ईरान के लोगों को एक सशक्त संदेश भी दिया।

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने योद्धाओं के खिलाफ चलाए गए विवादित ‘सदे तेइमान मामले’ के अंत की घोषणा की। साथ ही ईरान के लोगों को एक सशक्त संदेश भी दिया।

प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक अवसर का हवाला देते हुए अयातुल्लाह शासन के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान किया।

ईरान के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, ''ईरान के लोगों, हम स्वतंत्रता के लिए एक ऐतिहासिक युद्ध लड़ रहे हैं। यह आपके लिए जीवन में एक बार का अवसर है कि आप अयातुल्लाह शासन को हटा अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करें। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हम तेहरान के अत्याचारी नेताओं पर पहले से भी अधिक जोरदार हमला कर रहे हैं।''

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में ल‍िखा, “फोर्स 100 के योद्धाओं के खिलाफ ‘सदे तेइमान मामला’ नामक झूठे आरोप-प्रचार, जिसने इजरायल को पूरी दुनिया में अपूर्व पैमाने पर बदनाम किया, अब समाप्त हो गया है।''

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि यह मामला हमारी सेना के उन योद्धाओं के खिलाफ आपराधिक तरीके से चलाया गया, जो हमारे सबसे खतरनाक दुश्मनों का सामना कर रहे थे। नेतन्याहू ने कहा क‍ि इजरायल को अपने दुश्मनों का पीछा करना चाहिए, न कि अपने नायक योद्धाओं का।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू का यह बयान ईरान के साथ जारी उनकी जंग के दौरान आया है। आज गुरुवार को भी ईरान की ओर से इजरायल पर म‍िसाइलें दागीं गईं।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार की शाम को ईरान की ओर म‍िसाइलें दागने का दावा क‍िया। आईडीएफ का कहना है कि रक्षा प्रणाली सक्रिय होकर इन मिसाइलों को रोकने का प्रयास कर रही है। आईडीएफ ने लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने की सलाह दी है।

आईडीएफ ने आध‍िकार‍िक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा, ''रक्षा प्रणाली इन खतरों को रोकने के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ मिनटों में फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में मोबाइल फोन पर प्रारंभिक निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अनुरोध है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें। अलर्ट मिलने पर सुरक्षित स्थान में प्रवेश करना आवश्यक है और नए निर्देश मिलने तक वहीं रहें।''

ईरानी सरकार इजरायल की राजधानी येरुशलम पर मिसाइलें दाग रही है।

उनमें से एक मिसाइल पुराने शहर, वेस्टर्न वॉल, अल-अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली सेपुलकर से कुछ सौ मीटर दूर गिरी। इसी कारण आज नमाज कुछ समय के लिए रोक दी गई।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News