Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आंध्र प्रदेश: एंटी करप्शन ने ट्रांसपोर्ट अधिकारियों को अवैध वसूली करते पकड़ा, 2.5 लाख से अधिक नकद जब्त


अमरावती, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने श्री पोट्टी श्रीरामुलु (एसपीएसआर) नेल्लोर जिले में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के खिलाफ अचानक की गई जांच के दौरान 2.5 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त किए हैं।

अमरावती, 6 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने श्री पोट्टी श्रीरामुलु (एसपीएसआर) नेल्लोर जिले में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के खिलाफ अचानक की गई जांच के दौरान 2.5 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त किए हैं।

एसीबी ने रविवार को बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों द्वारा गाड़ी चालकों से अवैध वसूली की विश्वसनीय जानकारी मिलने पर एजेंसी के अधिकारियों ने 5 और 6 सितंबर की रात को एसपीएसआर नेल्लोर जिले के कावली के पास नेशनल हाईवे-16 पर स्थित मुसुनुरु टोल प्लाजा पर अचानक छापेमारी की।

इस छापेमारी के दौरान पता चला कि नेल्लोर जिले के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (डिस्ट्रिक्ट एनफोर्समेंट) बनावथ गोपी नाइक, दो होम गार्ड और एक प्राइवेट ड्राइवर की मदद से कार का इस्तेमाल करके टोल प्लाजा पर गाड़ी चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे।

एसीबी ने एक बयान में कहा कि तलाशी के दौरान सड़क के किनारे पड़ा कैश ज़ब्त किया गया और गवाहों की मौजूदगी में उसे गिना गया, जिसमें कुल 68,800 रुपये मिले। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) की कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में छिपाकर रखे गए 1,80,000 रुपये नकद मिले। एंटी-करप्शन ने बताया कि इस रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं था और शक था कि यह गैर-कानूनी तरीके से ली गई रिश्वत का पैसा है, इसलिए नेल्लोर रेंज के एसीबी डीएसपी ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आगे की जांच के लिए इसे जब्त कर लिया।

एसीबी ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की जानकारी अपने स्थानीय एसीबी ऑफिस, टोल-फ्री नंबर 1064, मोबाइल नंबर 94404 40057 पर दें। एजेंसी ने कहा कि जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों द्वारा रिश्वत मांगने की कई शिकायतें मिली हैं।

मार्च 2026 में एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मछलीपट्टनम में तैनात असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एएमवीआई) पिल्लुतला लोकनाधा प्रसाद से जुड़ी कई जगहों पर अचानक छापेमारी की थी। विश्वसनीय जानकारी मिलने पर कि अधिकारी ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा की है, एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने संपत्ति के दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और अन्य सामग्री ज़ब्त की। आरोपी अधिकारियों के पास विजयवाड़ा में तीन घर, गुनाडाला में एक प्लॉट और तेलंगाना के सूर्यपेट ज़िले के मुनागाला गांव में 2.75 एकड़ कृषि भूमि पाई गई।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Date & Time : 2026-09-06 14:10:03

Share:

Leave A Reviews

Related News