Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आरआईएनएल में नौ पदों पर भर्ती का मौका, तुरंत करें आवेदन, 28 मई अंतिम तिथि


अमरावती, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने देश में स्थित किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों या एकीकृत इस्पात संयंत्र से अलग हुए कर्मचारियों से एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट के रूप में निश्चित अवधि या अनुबंध के आधार पर अस्थायी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 9 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमरावती, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) ने देश में स्थित किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों या एकीकृत इस्पात संयंत्र से अलग हुए कर्मचारियों से एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट के रूप में निश्चित अवधि या अनुबंध के आधार पर अस्थायी नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके कुल 9 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आरआईएनएल की ओर से जारी नौ रिक्तियों में कोक ओवन (बैटरी संचालन और एच एंड आर) के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, कोक ओवन (बैटरी मैकेनिकल मेंटेनेंस) के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, सिंटर प्लांट मेंटेनेंस के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, स्टील मेल्ट शॉप - कन्वर्टर संचालन के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, स्टील मेल्ट शॉप - कास्टर संचालन के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, रिफ्रैक्टरी मैनेजमेंट के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, केंद्रीकृत रखरखाव कार्य के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट, वितरण नेटवर्क के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट और सुरक्षा के लिए एसोसिएट एडवाइजर/सीनियर कंसल्टेंट के 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन (ईमेल) माध्यन से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में बीई/बीएससी/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 75,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरआईएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। इसके बाद सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स और आवेदन पत्र की कॉपी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News