पुणे, 26 मई (आईएएनएस)। पुणे राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की विभागीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपए मूल्य की विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। इस कार्रवाई में 1716 बॉक्स शराब और दो 6-चक्का कंटेनर भी कब्जे में लिए गए हैं।
![]()
पुणे, 26 मई (आईएएनएस)। पुणे राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की विभागीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपए मूल्य की विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। इस कार्रवाई में 1716 बॉक्स शराब और दो 6-चक्का कंटेनर भी कब्जे में लिए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क आयुक्त डॉ. राजेश देशमुख, सह-आयुक्त प्रसाद सुर्वे और पुणे विभाग के उप आयुक्त सागर धोमकर के निर्देश पर की गई।
उप अधीक्षक अनिरुद्ध पाटील के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम ने 20 मई को पुणे जिले के शिरूर तालुका के शिक्रापुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान टीम को सबसे पहले गोवा में बिक्री की अनुमति वाला माल मिला।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि माल कर्नाटक नंबर के अशोक लेलैंड 6-चक्का कंटेनर से लाया गया था। टीम ने तुरंत इस ट्रक की तलाश शुरू की। बाद में कंटेनर धुले जिले के मुंबई-आगरा महामार्ग पर लडींग टोल नाका के पास खड़ा मिला।
धुले उत्पादन शुल्क विभाग की सहायता से वाहन और चालक को हिरासत में लिया गया। कंटेनर की गहन जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसमें कर्नाटक में निर्मित बीयर के 500 मिली वाले कैन भरे हुए थे, जिनकी बिक्री केवल गोवा में ही अनुमत है। साथ ही मध्यप्रदेश में निर्मित गोवा व्हिस्की की 750 मिली सीलबंद बोतलें भी बरामद हुईं, जो केवल मध्यप्रदेश में ही बिक्री के लिए वैध हैं। इन सभी उत्पादों को महाराष्ट्र में लाना और बेचना पूरी तरह अवैध है।
अधिकारियों ने कुल 696 बॉक्स शराब जब्त करके लगभग 81 लाख 27 हजार 600 रुपए का माल कब्जे में लिया। पूरे मामले में महाराष्ट्र दारूबंदी कानून 1949 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के सूत्रों के अनुसार, तस्कर अंतरराज्यीय सीमाओं का फायदा उठाकर विभिन्न राज्यों में वैध शराब को महाराष्ट्र में अवैध रूप से सप्लाई करने की कोशिश कर रहे थे।
विशेष रूप से त्योहारों और शादियों के मौसम में ऐसी तस्करी बढ़ जाती है। इस सफल कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
--आईएएनएस
डीकेएम/वीसी
Leave A Reviews