Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी


मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर रोहित शर्मा के पॉपुलर शो 'फैमिली फुल हाउस' के आगामी एपिसोड में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अभिनेता राकेश बेदी के साथ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। आगामी एपिसोड में अभिनेत्री ने बताया कि राकेश बेदी के साथ काम करने का अनुभव बताया।

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेटर रोहित शर्मा के पॉपुलर शो 'फैमिली फुल हाउस' के आगामी एपिसोड में अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अभिनेता राकेश बेदी के साथ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी। आगामी एपिसोड में अभिनेत्री ने बताया कि राकेश बेदी के साथ काम करने का अनुभव बताया।

अभिनेत्री ने बताया, "आपको एक मजेदार बात बताती हूं कि हमने एक बार दूरदर्शन के लिए एक साथ सीरियल किया था, 'जाने भी दो पारो'। उसमें मैं डायरेक्टर-एक्टर दोनों थी और राकेश बेदी ने मेरे पति का रोल प्ले किया था। जो पहला ओपनिंग सीन लिखा गया था, उसे हमने एक-दो बार करके देखा, लेकिन बिल्कुल भी मजा नहीं आया। हालांकि सीन लिखा हुआ था और शॉट भी तैयार था, फिर राकेश मुझसे बोले कि तू स्क्रिप्ट की छोड़, बस मुझसे पहली लाइन बोल और उसके बाद जो भी मैं जवाब दूंगा, तू उस पर जवाब देना।"

अभिनेत्री ने बताया कि उस सीन को दोनों ने बिना किसी स्क्रिप्ट के जल्द ही शूट कर लिया था।

वहीं, अभिनेता राकेश बेदी ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा, "कुछ-कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं जो आपके बहुत अच्छे साथी कलाकार बन जाते हैं, जिन्हें आप भूल नहीं पाते और हमने तो 4-5 साल काम किया है, जिनमें 'श्रीमान श्रीमती' और 1-2 साल 'जाने भी दो पारो' में साथ काम किया।"

राकेश बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अर्चना पूरन सिंह जैसी कोई दूसरी बेहतरीन कलाकार नहीं देखी। अभिनेत्री ने कहा, "दरअसल कॉमेडी का एक उसूल होता है। कॉमेडी में ऐसा नहीं है कि एक्टर को सोचना पड़े कि मैं दूसरे एक्टर से क्या छीन लूं, बल्कि सोचना ये होता है कि मैं उसे क्या दूं जिससे उसका सीन और ज्यादा निखर कर आए।"

इस पर अर्चना ने याद करते हुए कहा कि कैसे वे दोनों एक-दूसरे की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते थे। उन्होंने कहा कि हम हमेशा एक-दूसरे से कहते थे, 'राकेश, तुम ये बोलो, फिर मैं ये बोलूंगी।' तो हम एक-दूसरे को पंच देते थे।

उन्होंने कहा, "अगर मुझे उसके लिए कोई अच्छा पंच सूझता या उसे मेरे लिए कुछ अच्छा लगता तो हम वो पंच एक-दूसरे को दे देते थे। ये सोचकर कि अगर हम दोनों अच्छा करेंगे तो सीन और भी शानदार बनेगा, लेकिन राकेश, आपके साथ काम करके बहुत मजा आया।"

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Date & Time : 2026-09-21 15:40:07

Share:

Leave A Reviews

Related News