Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेलिंग मामले में नोएडा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा, 15 जून (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के प्रयास के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-57 स्थित सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष शर्मा, सौरभ उपाध्याय और अभिनव उपाध्याय के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना सेक्टर-58 में दर्ज मुकदमा संख्या 190/2026 से संबंधित है। पीड़िता के पिता ने 10 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी पहचान सहकर्मी आयुष शर्मा से हुई, जिसने अपने दो दोस्तों सौरभ और अभिनव उपाध्याय के साथ मिलकर युवती से दोस्ती की और उसे अपने जाल में फंसा लिया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने युवती के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देना शुरू कर दिया। लगातार ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न के कारण युवती गहरे तनाव में आ गई। आरोप है कि इसी मानसिक दबाव के चलते युवती ने रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-58 की पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी आयुष शर्मा मूलरूप से हाथरस जिले के महमदपुर जाटान गांव का निवासी है और वर्तमान में नोएडा के बिशनपुरा क्षेत्र में रह रहा था। वहीं, सौरभ उपाध्याय और अभिनव उपाध्याय हाथरस जिले के निवासी हैं, जिनमें से सौरभ वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-35, मोरना में रह रहा था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News