Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, एक संदिग्ध गिरफ्तार


पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार और मध्यप्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बिहार एटीएस ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस के साथ राष्ट्रविरोधी एवं कट्टरपंथी गतिविधियों से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें उन्होंने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार और मध्यप्रदेश एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बिहार एटीएस ने यह कार्रवाई मध्य प्रदेश एटीएस के साथ राष्ट्रविरोधी एवं कट्टरपंथी गतिविधियों से संबंधित प्राप्त सूचना के आधार पर की, जिसमें उन्होंने संयुक्त रूप से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इजहारुल हक, उम्र लगभग 56 वर्ष, मूल निवासी ग्राम नौ टोल सरिसवपाही, थाना पंडौल, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह उर्दू मोहल्ला, राघोनगर स्थित मदरसा नूरे मोहम्मदिया, थाना नगर, जिला मधुबनी में रह रहा था।

यह कार्रवाई मध्य प्रदेश एसटीएफ थाना कांड संख्या 06/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में की गई। प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों में अभियुक्त के कथित रूप से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

संयुक्त छापेमारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की विस्तृत जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

बता दें कि संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का एक मामला सोमवार को दिल्ली से सामने आया, जहां दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक मामले में चार आरोपियों को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को आरोपी हरविंदर सिंह, मंजीत सिंह, गगनदीप सिंह और आंग कामी लामा को 22 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सभी आरोपी आईएसआई और मुंबई अंडरवर्ल्ड गैंग के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News