Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

धनतेरस पर खरीदारी और पूजन का शुभ मुहूर्त, जानें तिथि, समय और सरल विधि


दीपावली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक धनतेरस न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आर्थिक और व्यापारिक नजरिए से भी इसका बड़ा महत्व है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाने वाला यह पर्व आरोग्य के देवता धन्वंतरि, धन की देवी लक्ष्मी और कोषाध्यक्ष कुबेर की आराधना को समर्पित है। इस अवसर पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, नए बर्तन, वाहन, भूमि और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीद को अत्यंत कल्याणकारी और अक्षय समृद्धि देने वाला माना गया है।

त्रयोदशी तिथि और धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

पंचांग गणना के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर शुक्रवार को दिन में 11:06 बजे से हो रहा है, जिसका समापन 7 नवंबर शनिवार को सुबह 10:46 बजे होगा।

इस कालावधि के चलते श्रद्धालुओं को पूजा और खरीदारी के लिए दो दिन का लंबा और अनुकूल समय मिल रहा है। धनतेरस पर खरीदारी करने का सर्वोत्तम मुहूर्त 6 नवंबर को 11:06 बजे से लेकर अगले दिन 7 नवंबर को 10:46 बजे तक बना रहेगा। इसके अगले दिन 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी और हनुमान जयंती का योग रहेगा।

सरल पूजन विधि और भोग का विधान

पूजा के लिए शाम के समय धन्वंतरि, लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा स्थापित कर घी का दीपक प्रज्वलित करें। चंदन, अक्षत, पुष्प और विशेष रूप से कमल का फूल अर्पित कर आराधना आरंभ करें।

पूजा के दौरान श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र, अन्नपूर्णा स्तोत्र अथवा विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। भोग अर्पण के दौरान कुबेर और लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई तथा धन्वंतरि को पीले रंग के मिष्ठान्न का नैवेद्य अर्पित करने का विधान है।

 

Date & Time : 2026-11-05 08:47:18

Share:

Leave A Reviews

Related News