
रामनगर। विकासखंड रामनगर अंतर्गत कंदवारी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंबे समय से बंद पड़ा नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में स्वास्थ्य केंद्र के भवन की जर्जर हालत साफ दिखाई दे रही है।
भवन की बाहरी दीवारों से प्लास्टर उखड़ा है, छत पर घास उग आई है और परिसर में झाड़-झंखाड़ फैला है। अंदर के कमरों में सीलन और गंदगी पड़ी है। बोर्ड पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर कंदवारी, वि.ख. रामनगर, जिला मैहर लिखा है, लेकिन मौके पर कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं मिला।
समाजसेवी अर्पित कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था लचर बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कंदवारी क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है, रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर गंभीर समस्या खड़ी हो जाती है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से केंद्र को नियमित संचालित कराने की मांग की है।
उक्त संबंध में विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक अवधिया ने बताया कि कंदवारी भवन जर्जर हो चुका है, नई बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव है।,कर्मचारी आ जाकर काम करते है
उन्होंने बताया कि रामनगर विकासखण्ड के लिए छह नए सब सेंटर कंदवारी, सरिया, हिनौता, सोनाड़ी, सुलखमा, अमिलिया का प्रस्ताव जिले से भोपाल भेजा गया है, लगभग 2 महीने के अंदर स्वीकृति आदेश आ जाएगा।
Leave A Reviews