Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

आयुष्मान खुराना ने याद किया जॉइंट फैमिली वाला बचपन, कहा-पंजाबी फैमिली में अब नहीं रहा ये कल्चर


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता और फिल्ममेकर सूरज सूरज बड़जात्या ने आईएएनएस के साथ बातचीत में जॉइंट फैमिली में रहने के कॉन्सेप्ट पर बात की।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता और फिल्ममेकर सूरज सूरज बड़जात्या ने आईएएनएस के साथ बातचीत में जॉइंट फैमिली में रहने के कॉन्सेप्ट पर बात की।

अभिनेता ने याद किया कि कैसे उनके माता-पिता छोटे परिवार में शिफ्ट होने से पहले बड़े परिवार मे रहा करते थे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर परिवार की अपनी एक परंपरा होती है। मैंने देखा है कि मारवाड़ी और बिजनेस फैमिली में अभी भी बड़े परिवार में रहने का कल्चर बना हुआ है लेकिन पंजाबी फैमिली में इतना नहीं होता है। मुझे याद है कि जब मैं छोटा था, तो हम जॉइंट फैमिली में रहते थे। फिर, मेरे माता पिता न्यूक्लियर फैमिली में शिफ्ट हो गए।"

अभिनेता ने आगे कहा कि आज की तेजतर्रार दुनिया में, बहुत से लोग अकेले रहना पसंद करते हैं लेकिन इमोशनल सपोर्ट और ग्राउंडिंग ने जॉइंट फैमिली में रहना एक खूबसूरत सपना बना दिया है। वह अपनी बात को मजाकिया अंदाज में रखते हुए कहते हैं कि आजकल तो लोग परिवार ही नहीं बनना चाहते हैं।

आयुष्मान ने कहा, "आज के समय में तो लोग मिलकर नहीं बल्कि अकेले रहना चाहते हैं, एक सोसाइटी के तौर पर आज हम उस मुकाम में आ गए हैं। तो इस स्थिति में जब आपको इस भागती-दौड़ती जिंदगी में जमीनी, ग्राउंडिंग चीजें चाहिए होती हैं, तो जॉइंट फैमिली में रहना एक बहुत बड़ी इमोशनल एस्पिरेशन है।"

वहीं, फिल्मेमकर सूरज बड़जात्या ने भी परिवार के करीब रहने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं, तो घर के बड़े बच्चों की परवरिश में कैसे अहम रोल निभाते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे की जरूरत होती है और अपनों के करीब रहने की इच्छा सम्मान की हकदार है।

सूरज बड़जात्या ने कहा, "मेरी दो भतीजियां हैं, दोनों वर्किंग हैं और उनके पति भी काम करते हैं। दोनों के बच्चे हैं और उन्होंने घर नानी के घर के पास लिया है, ताकि जब वे घर पर ना हो, तब बच्चों की देखभाल उनकी नानी करें। तो भरोसा तभी आएगा, जब आप एक-दूसरे के करीब होंगे। आप सोचिए कि बच्चों को उनकी नानी कितना सारा प्यार और सीख देंगी क्योंकि उनके पास वक्त है और बच्चों को वक्त ही चाहिए। आज के समय में हम कितना भी दूर हो जाएं लेकिन हमें एक-दूसरे की जरूरत है।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Date & Time : 2026-11-23 13:15:04

Share:

Leave A Reviews

Related News