Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

माधुरी दीक्षित को भी है चाय का शौक, बोलीं- 'हमारे घर में दिनभर बनती थी चाय'


मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह मराठी रियलिटी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' को होस्ट कर रही हैं। शो में माधुरी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती नजर आती हैं।

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इन दिनों वह मराठी रियलिटी क्विज शो 'कोण होणार करोड़पति' को होस्ट कर रही हैं। शो में माधुरी अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करती नजर आती हैं।

हाल ही में शो के दौरान कमीडियन और अभिनेता भुवन बाम के साथ बातचीत में माधुरी ने चाय के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में भी दिनभर चाय बनती थी और यह घर की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हुआ करती थी।

दरअसल, शो में माधुरी भुवन बाम के साथ बातचीत कर रही थीं। इस दौरान भुवन ने बताया कि उन्हें मुंबई की सबसे अच्छी बात वहां के लोग लगते हैं। उनकी इस बात पर माधुरी ने सहमति जताईं। उन्होंने मुंबई के लोगों की मदद करने वाले स्वभाव की तारीफ की। इसके बाद बातचीत का रुख चाय की तरफ मुड़ गया।

भुवन ने चाय के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें चाय पीना बहुत पसंद है। इस पर माधुरी ने भी अपनी चाय की आदत का जिक्र किया। उन्होंने अपने घर का पुराना रूटीन याद करते हुए बताया, ''हमारे घर में भी दिनभर चाय बनती थी।''

भुवन ने भी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उनके लिए तो एक पूरा फ्लास्क चाय तैयार किया जाता था। इस पर माधुरी ने उनकी बात आगे बढ़ाते हुए पूछा कि दिनभर चाय पीने के साथ अनजाने में काफी चीनी भी शरीर में चली जाती होगी।

इस पर भुवन ने बताया कि उन्होंने अब चीनी खाना छोड़ दिया है। उनकी इस बात पर माधुरी ने अपने मजेदार अंदाज में उनकी तारीफ करते हुए कहा, ''यह बहुत अच्छी बात है। आपने चीनी खाना छोड़ दिया है, लेकिन आप अब भी इतने स्वीट हैं।''

माधुरी की इस बात पर भुवन शरमा गए और मुस्कुराते हुए 'थैंक्यू' बोला।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-11-23 13:50:04

Share:

Leave A Reviews

Related News