Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बाबिल खान के बर्थडे पर मां सुतापा सिकदर ने लुटाया प्यार, दुआ में मांगी बेटे की लंबी उम्र


मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बाबिल खान शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां और संवाद लेखिका सुतापा सिकदर ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता बाबिल खान शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी मां और संवाद लेखिका सुतापा सिकदर ने अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सुतापा ने इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें बाबिल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सुतापा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "फलक तक नाम हो तेरा रोशन, बस अपने कदम हमेशा जमीन पर जमाए रखना। चांद-तारे हमेशा तेरे करीब रहें और सुकून भरी नींद तेरी पलकों में बसती रहे… आमीन। सालगिरह मुबारक मेरी जान, मेरी उम्र भी तुझे लग जाए। लव यू बाबिला।"

उन्होंने आगे लिखा, "वो नन्हे-नन्हे कदम अब साइज 10 बन गए हैं। खूब सफर करना, दुनिया को खुलकर देखना, अच्छे अनुभवों से सीखना और हर दिन और समझदार बनते जाना। हैप्पी बर्थडे।"

बाबिल खान दिवंगत अभिनेता इरफान खान और लेखिका-निर्माता सुतापा सिकदर के बड़े बेटे हैं। बाबिल फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से अलग पहचान बनाई है।

बाबिल ने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले साल 2017 में बॉलीवुड फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर काम किया था। इसके बाद, उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कला' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

इसके बाद उन्होंने नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फ्राइडे नाइट प्लान' और वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' से मनोरंजन जगत में अपनी खास पहचान बनाई। भोपाल गैस त्रासदी पर बनी इस सीरीज में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, के. के. मेनन और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आए थे।

हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने के बाद, अभिनेता अब 'गांधी बाजार संडे मार्केट' के जरिए मलयालम सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बाबू जनार्दनन कर रहे हैं और इसमें उनके साथ अपर्णा बालमुरली भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में बाबिल के साथ अपर्णा बालमुरली, दीपक परंबोल, और जॉनी एंटनी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News