Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: सोफिया नोबल के खिलाफ पीवी सिंधु की शानदार जीत

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को आयरलैंड की सोफिया नोबल के खिलाफ 21-7, 21-11 से जीत हासिल करते हुए विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बनाई। अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी के सामने, वर्ल्ड रैंकिंग में 141वें स्थान पर मौजूद आयरिश खिलाड़ी लगभग तुरंत ही दबाव में आ गईं। सिंधु ने मैच की शुरुआत में ही तेजी दिखाई और नोबल के खेल में जमने से पहले ही 8-0 की बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ियों के अनुभव में अंतर साफतौर पर नजर आ रहा था। साल 2019 में बेसल में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली 31 साल की सिंधु ने रैलियों पर नियंत्रण रखा और 21 साल की आयरिश खिलाड़ी को कोई भी लगातार लय हासिल नहीं करने दी।

नोबल ने आखिरकार अपना खाता खोला, लेकिन शुरुआती बढ़त ने पहले गेम पर सिंधु की पकड़ मजबूत कर दी थी और भारतीय खिलाड़ी ने इसे 21-7 से जीत लिया।

नोबल दूसरे गेम में ज्यादा संयम के साथ लौटीं और पहले हाफ में सिंधु के करीब बनी रहीं। इंटरवल तक वह भारतीय खिलाड़ी से सिर्फ तीन अंक पीछे थीं, जिससे संकेत मिल रहा था कि मुकाबला और कड़ा हो सकता है। हालांकि, सिंधु ने जल्द ही खेल पर फिर से अपना दबदबा बना लिया।

इंटरवल के बाद भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गति बढ़ाई और अगले 13 में से 10 अंक जीतकर निर्णायक बढ़त बना ली, जिससे नोबल के लिए मैच में वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा। 2016 ओलंपिक में सिल्वर और 2020 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली 31 साल की भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा गेम आसानी से 21-11 से जीतकर अपने 10वें वर्ल्ड चैंपियनशिप अभियान की शानदार शुरुआत की।

--आईएएनएस

Share:

Leave A Reviews

Related News