Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बंद पड़े मकानों में चोरी और गांजा तस्करी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, आभूषण समेत भारी सामान बरामद


ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने और अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, घटना में इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, ताले खोलने के उपकरण, दो दर्जन चाबियां, एक अतिरिक्त नंबर प्लेट तथा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

ग्रेटर नोएडा, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद पड़े मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने और अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, घटना में इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, ताले खोलने के उपकरण, दो दर्जन चाबियां, एक अतिरिक्त नंबर प्लेट तथा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने सिटी पार्क नवादा के पास चेकिंग के दौरान आरोपी साहिल पुत्र रज्जाक को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से अलीगढ़ जिले के बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित मुस्ताक नगर का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि साहिल काफी समय से बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह अपनी मोटरसाइकिल से विभिन्न कॉलोनियों और सोसायटियों में घूमकर पहले ऐसे मकानों की पहचान करता था, जिनमें लोग मौजूद नहीं होते थे।

इसके बाद प्लास और अलग-अलग प्रकार की चाबियों की मदद से ताले खोलकर घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लेता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के साथ-साथ अवैध गांजे की बिक्री का भी कारोबार करता था। वह उसी मोटरसाइकिल से अलग-अलग इलाकों में घूमकर गांजा सप्लाई करता था। पहचान छिपाने और पुलिस से बचने के लिए वह मोटरसाइकिल पर बार-बार फर्जी नंबर प्लेट बदलकर इस्तेमाल करता था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 6 जून को ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 स्थित बी ब्लॉक में एक बंद मकान में चोरी की थी। इसके बाद 11 जुलाई 2026 को सिल्वर ऑक्स सोसायटी के एक बंद फ्लैट से भी सोने और चांदी के आभूषण चोरी किए थे। इन घटनाओं के संबंध में थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी और तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

बरामदगी में पुलिस ने तीन सोने की चेन, दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का ब्रेसलेट, दो सोने के पेंडेंट, पांच सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पायल, घटना में इस्तेमाल फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, एक प्लास, लगभग दो दर्जन ताले खोलने वाली चाबियां, एक अतिरिक्त नंबर प्लेट तथा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के बीटा-2, सूरजपुर और नॉलेज पार्क थानों के अलावा मुरादाबाद के कांठ थाने में भी चोरी, नकबजनी, चोरी का माल रखने, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वह कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

बीटा-2 थाने की पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं और उसके संभावित साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी चोरी किए गए आभूषणों को किन लोगों के माध्यम से बेचता था और अवैध गांजे की सप्लाई का उसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News