भुवनेश्वर, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने के बाद ओडिशा के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया।
![]()

आईएमडी, भुवनेश्वर के बुलेटिन के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्र में गुरुवार को कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक कालाहांडी और कंधमाल जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी और एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, नबरंगपुर, रायगढ़ा, कोरापुट, गजपति और गंजाम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी एक-दो स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।
इसके अलावा बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, क्योंझर, मयूरभंज, बौध, नुआपाड़ा, बलांगीर, मलकानगिरि, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
आईएमडी ने रविवार तक राज्य के कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा तट और उससे सटे समुद्री क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत उग्र रहने की आशंका है। इसे देखते हुए मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस
डीएससी
Leave A Reviews