Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बांग्लादेश के तंगैल में सरियों से भरा ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल


ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तंगैल जिले के कालीहाटी उपजिला में सोमवार तड़के जमुना ब्रिज के पूर्वी छोर के पास लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के तंगैल जिले के कालीहाटी उपजिला में सोमवार तड़के जमुना ब्रिज के पूर्वी छोर के पास लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में सवार लोग ईद के मौके पर उत्तरी जिलों की तरफ जा रहे थे।

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार, तंगैल के एसपी मुहम्मद शमसुल आलम सरकार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा सोमवार सुबह 4:30 बजे ढाका-तंगैल हाईवे के सरतैल दक्षिणपारा इलाके में हुआ।

सरकार ने कहा कि मृतकों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी, जबकि पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।

उन्होंने बताया कि लोहे की सरियों से लदा यह ट्रक यात्रियों को लेकर उत्तर की ओर जा रहा था। सरतैल दक्षिणपारा इलाके में ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया।

'द डेली स्टार' से बात करते हुए बांग्लादेश ब्रिज अथॉरिटी के जमुना ब्रिज साइट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैयद रियाजउद्दीन ने बताया कि यात्री ट्रक में लदी सरियों के ऊपर बैठे हुए थे। ट्रक पलटने के बाद वे सरियों के नीचे दब गए। शुरुआती अंदेशा है कि ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

वहीं, एलेंगा हाईवे पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज एमडी शरीफ ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया था लेकिन बाद में यातायात सामान्य कर दिया गया।

इससे पहले मार्च में स्थानीय मीडिया ने बताया था कि ईद की छुट्टियों के दौरान बांग्लादेश के 14 जिलों में सड़क हादसों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई थी और 69 लोग घायल हुए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में ही चटगांव-ढाका मेल ट्रेन की कुमिल्ला जिले के सदर दक्षिण उपजिला में एक लेवल क्रॉसिंग पर बस से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान गई और 18 अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के हवाले से द डेली स्टार ने बताया कि चुआडांगा से लक्ष्मीपुर जा रही बस को ट्रेन करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के समय क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। लापरवाही के आरोप में दो गेटमैन को निलंबित कर दिया गया था।

--आईएएनएस

एवाई/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News