ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे (मीजल्स) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण सात और बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद 15 मार्च से अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 488 हो गई है।
![]()
ढाका, 21 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खसरे (मीजल्स) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में खसरे जैसे लक्षणों के कारण सात और बच्चों की मौत हो गई, जिसके बाद 15 मार्च से अब तक मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 488 हो गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने बताया कि हालिया मौतों में चार बच्चों की मौत को खसरे से संदिग्ध माना गया है, जबकि तीन मामलों की प्रयोगशाला जांच में पुष्टि हुई है। ताजा मौतों में सबसे अधिक मामले चिटगांव से सामने आए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 15 मार्च से अब तक देश में 405 संदिग्ध और 83 पुष्ट खसरा मौतें दर्ज की गई हैं।
इसी अवधि में 1,423 नए संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद कुल संदिग्ध संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,279 हो गई है।
वहीं, 208 नए पुष्ट मामलों के साथ कुल पुष्टि किए गए संक्रमणों की संख्या 8,275 तक पहुंच गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 मार्च से अब तक 46,407 संदिग्ध मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 42,336 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
इस बीच, यूनिसेफ ने दावा किया है कि उसने पहले की अंतरिम सरकार, जिसका नेतृत्व मोहम्मद यूनुस कर रहे थे, को वैक्सीन की कमी को लेकर कई बार चेतावनी दी थी।
ढाका में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यूनिसेफ की बांग्लादेश प्रतिनिधि राना फ्लावर्स ने कहा कि एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पांच से छह पत्र भेजे थे और अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर 10 बैठकों में चिंता जताई थी।
उन्होंने कहा, “2024 से ही हम सरकार को चेतावनी दे रहे थे कि वैक्सीन की कमी बड़े स्वास्थ्य संकट का कारण बन सकती है। 2024 से 2025 और फिर 2026 तक हमने कई पत्र भेजे और अलग-अलग बैठकों में इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया, लेकिन वैक्सीन ऑर्डर नहीं दिए गए।”
राना फ्लावर्स के मुताबिक, यूनिसेफ के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर टेड चाइबन ने भी पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश दौरे के दौरान विदेश मंत्रालय के साथ बैठक में वैक्सीन संकट पर चिंता जताई थी।
उन्होंने यह भी कहा कि खसरे के प्रकोप को लेकर वर्तमान बीएनपी समर्थित सरकार द्वारा शुरू की गई जांच में यूनिसेफ सबूत और सहयोग उपलब्ध कराएगा।
--आईएएनएस
डीएससी
Leave A Reviews