Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बांग्लादेश में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, कर्मचारियों की पुलिस से झड़प में दो घायल


ढाका, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में कई दिनों के अंतराल के बाद न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन फिर शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ढाका के अशुलिया में पुलिस के साथ हुई झड़प में दो गारमेंट कर्मचारी घायल हो गए।

ढाका, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में कई दिनों के अंतराल के बाद न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन फिर शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ढाका के अशुलिया में पुलिस के साथ हुई झड़प में दो गारमेंट कर्मचारी घायल हो गए।

'ढाका ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, जामगोरा इलाके में मजदूरों ने सड़क जाम कर दी, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल करना पड़ा।

रिपोर्ट में कहा गया है, "सुबह करीब 10:30 बजे मजदूरों ने बैपैल-अब्दुल्लापुर रोड के जामगोरा इलाके में सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने पहले उन्हें सड़क से हटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और अफरा-तफरी मच गई।"

घायलों की पहचान आलमगीर हुसैन और राफिया बेगम के रूप में हुई है, जो दोनों 'स्टर्लिंग स्टाइल' के कर्मचारी हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मजदूरों को रबर की गोलियों से चोटें आई हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पुलिस ने वास्तव में रबर की गोलियां चलाई थीं या नहीं।

अशुलिया महिला एवं बाल अस्पताल के ऑपरेशंस मैनेजर हारून-उर-रशीद ने 'ढाका ट्रिब्यून' को बताया कि राफिया बेगम के सिर में चोट आई है, जिसके कारण उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, आलमगीर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

औद्योगिक क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा, किसी भी तरह के और हंगामे को रोकने के लिए फैक्ट्रियों के सामने और अन्य अहम जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है, "इसके अलावा, अधिकारियों ने 'बांग्लादेश श्रम अधिनियम, 2006' की धारा 13(1) के तहत चल रहे मजदूर असंतोष का हवाला देते हुए 10 नवंबर 2026 से अशुलिया में 'न्यू एज ग्रुप' द्वारा संचालित सभी फैक्ट्रियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की है।"

31 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में लाखों गारमेंट मजदूरों ने 30,000 बांग्लादेशी टका (241 डॉलर) न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें पुलिस ने 'असली मजदूर' नहीं, बल्कि 'अवामी लीग' का कार्यकर्ता बताया।

पिछले हफ्ते प्रदर्शनकारी मजदूरों के खिलाफ हुई हिंसा की कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने निंदा की थी। इस बीच अमेरिका स्थित 'ह्यूमन राइट्स वॉच' (एचआआरडब्ल्यू) ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बांग्लादेश के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिस केवल जरूरत पड़ने पर ही और उचित मात्रा में बल का प्रयोग करे, और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।"

--आईएएनएस

डीकेपी/

Date & Time : 2026-11-10 23:30:04

Share:

Leave A Reviews

Related News