Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

MP के गुना में हैवानियत: बाइक रुकवाकर युवती को जंगल में घसीटा, दोस्त को बंधक बनाकर किया गैंगरेप


गुना. मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और खौफनाक वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे-46 (NH-46) पर हिलगना के समीप बोरखेड़ा के जंगलों में बेखौफ बदमाशों ने हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रही 26 वर्षीय युवती और उसके दोस्त को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने पंचर का झांसा देकर बाइक रुकवाई, फिर युवती को बाल पकड़कर घने जंगल में घसीट ले गए और बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

पंचर का बहाना बनाकर रोकी बाइक, फिर दोस्तों को बुलाया

मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली पीड़िता इन दिनों अपने दोस्त (जो झारखंड का निवासी है और एनएफएल विजयपुर में इंजीनियर है) के पास आई हुई थी। बीती शाम दोनों बाइक से गुना स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पहिया पंचर होने की बात कही।

जैसे ही दोनों ने बाइक रोकी, बदमाशों ने चाबी छीन ली। इसके बाद पीड़िता के बाल पकड़कर जबरन एबी रोड के दूसरी तरफ घने जंगल में ले गए। वहां बदमाशों ने फोन करके अपने तीन और साथियों को बुला लिया।

दोस्त को पीटा और बनाया बंधक, युवती के साथ बर्बरता

बदमाशों ने युवती और उसके साथी को डंडों व थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। दोनों के मोबाइल, पर्स और बाइक लूटने के बाद उन्होंने साथी युवक को जंगल में दूसरी तरफ ले जाकर बंधक बना दिया। इसके बाद तीन दरिंदों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए और जबरदस्ती करने लगे।

पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए बचने के लिए बदमाशों को नोंचा और काटा, लेकिन उन्होंने पीड़िता के हाथ उसी के कपड़ों से बांध दिए। जब युवती चिल्लाई तो हैवानियत पर उतरे एक दरिंदे ने उसके गुप्तांग (Private Part) में लकड़ी घुसा दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

पुलिस गाड़ी देखकर भागे आरोपी, FIR दर्ज

युवती और उसके दोस्त का शोर सुनकर पास ही गश्त कर रही पुलिस की डायल 100 गाड़ी हरकत में आई। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी युवती को नग्न और गंभीर हालत में छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस के बयानों और दर्ज मामले में विरोधाभास भी सामने आया है। पुलिस इसे दुष्कर्म का प्रयास बता रही है, जबकि दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1) यानी सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला दर्ज किया गया है।

SIT का गठन, 6 टीमें कर रहीं छापेमारी

गुना एसपी हितिका वासल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है और पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News