Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बरेली : आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

बरेली, 13 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित फरीदपुर पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट चलाने वाले गिरोह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 हजार रुपए नकद, आईफोन और नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है।

इसी के साथ आरोपी के पास से छह एटीएम कार्ड, तीन पासबुक और फर्जी आधार-पैन कार्ड भी मिले हैं। इसको लेकर एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी के फरार दो साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मामले को लेकर एसपी साउथ बरेली, अंशिका वर्मा ने बताया कि बुधवार को थाना फरीदपुर पुलिस ने उपेंद्र नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके द्वारा आईपीएल का सट्टा बड़े स्तर पर लगवाया जाता था। इसके अतिरिक्त, अपराधी के मोबाइल फोन से कुछ ऐसे साक्ष्य बरामद हुए हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि इससे अवैध ट्रांजैक्शन का कार्य भी किया जाता था।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से तलाशी के दौरान 10 हजार रुपए नगद, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 6 एटीएम कार्ड, और 1 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, उसके खातों से मिली जानकारी के मुताबिक, उसके अकाउंट से पिछले 3 वर्षों में करीब 7 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।

उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा आईपीएल सट्टेबाजी का काम बड़े स्तर पर किया जाता था। इसमें इसने अपने साथ करीब 100 से ज्यादा लोगों को जोड़ा है। इस मामले में को लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। वहीं, अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपने जिन दो फरार साथियों का नाम लिया है, उसकी भी तलाश जारी है, जिनके नाम चीनी और दिनेश है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News