Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बाढ़ राहत के लिए केंद्र दे विशेष पैकेज, एयरफोर्स की मदद से खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जाए : तेजस्वी यादव


पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों और खासकर दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से हालात गंभीर हैं। ऐसे में सरकार को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की जरूरत है।

पटना, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी के आसपास के कई इलाकों और खासकर दियारा क्षेत्रों में बाढ़ का पानी भर जाने से हालात गंभीर हैं। ऐसे में सरकार को तत्काल राहत और बचाव कार्य तेज करने की जरूरत है।

मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि दियारा इलाके पूरी तरह से डूब चुके हैं और कई जगह लोग अपने घरों तथा छतों पर फंसे हुए हैं। कुछ इलाकों में लोगों के गर्दन तक पानी पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि लोगों के जान-माल की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नावों की व्यवस्था की जानी चाहिए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की जरूरत है। बाढ़ के कारण पीने के पानी की समस्या के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ती हैं। इसलिए सरकार को इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि दूर-दराज के दियारा इलाकों तक राहत सामग्री पहुंचाना बड़ी चुनौती है। ऐसे में बिहार सरकार को एयरफोर्स से मदद मांगनी चाहिए। पहले बाढ़ के दौरान एयरफोर्स के हेलीकॉप्टरों के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में खाने-पीने की सामग्री पहुंचाई जाती थी। इस बार भी हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल केवल हवाई मुआयने के लिए नहीं, बल्कि राहत सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक विशेष टीम भेजनी चाहिए। बाढ़ का पानी उतरने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन कराया जाना चाहिए और बिहार को उसकी स्थिति के अनुरूप विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

महंगाई को लेकर भी राजद नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस, टमाटर और प्याज सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से आम लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को परेशान कर कुछ चुनिंदा अमीरों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है और उन्हें घर चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने कहा कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर नियंत्रण करना है, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की जांच कमजोर होने के कारण निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।

मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कई नेता मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा और जदयू में भी ऐसे कई नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Date & Time : 2026-09-06 16:00:02

Share:

Leave A Reviews

Related News