Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बतौर जोड़ी 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, रोहित-कोहली ने रचा इतिहास


लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। यह एक साथ 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय जोड़ी है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को जारी वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

वैश्विक स्तर पर शीर्ष-4 जोड़ियां श्रीलंकाई खिलाड़ियों की हैं। कुमार संगकारा/महेला जयवर्धने की जोड़ी इस मामले मे शीर्ष पर है, जिसने एकसाथ कुल 550 मुकाबले खेले। वहीं, श्रीलंका के ही तिलकरत्ने दिलशान/महेला जयवर्धने की जोड़ी (426) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।

कुमार संगकारा/तिलकरत्ने दिलशान की जोड़ी ने एक साथ कुल 418 मैच खेले, जबकि सनथ जयसूर्या/मुथैया मुरलीधरन की जोड़ी ने 408 मुकाबलों में एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का कारनामा किया। इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर जैक्स कैलिस/मार्क बाउचर की जोड़ी है, जिसने 407 मुकाबले खेले थे। रोहित-कोहली की जोड़ी इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। सातवें पायदान पर सचिन तेंदुलकर/राहुल द्रविड़ की जोड़ी है, जिसने 391 मैच खेले।

लॉर्ड्स में रविवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बगैर उतरी है, जो घुटने में सूजन के कारण मैच से बाहर हैं। लॉर्ड्स में टॉस से पहले बुमराह को फिटनेस टेस्ट देते देखा गया था, लेकिन उसमें फेल होने के बाद उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। बुमराह और वाशिंगटन सुंदर (जो हैमस्ट्रिंग खिंचाव के कारण बाहर हो गए थे) के उपलब्ध न होने पर भारत ने प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया है। वहीं, इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में साकिब महमूद की जगह जोश टंग को शामिल किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News