Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'बेहद शानदार, उन्हें शॉट्स खेलते देखना सुखद था,' कप्तान अय्यर ने अभिषेक-सूर्यवंशी को सराहा


वेलिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को सराहा है, जिन्होंने 7.1 ओवरों में 133 रन की साझेदारी की।

वेलिंगटन, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को सराहा है, जिन्होंने 7.1 ओवरों में 133 रन की साझेदारी की।

अभिषेक (113) और सूर्यवंशी (45) ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए पावरप्ले में रिकॉर्ड 118 रन बनाए। यह पावरप्ले के दौरान किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

इस जोड़ी ने भारत के लिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की मजबूत नींव रखी और भारत ने 13.2 ओवर में ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। यह किसी पूर्ण-सदस्य टीम द्वारा 190 से ज्यादा रनों का सबसे तेज सफल पीछा है।

इन दोनों की तूफानी बल्लेबाजी को देखकर श्रेयस के पास शब्द कम पड़ गए। मैच के बाद श्रेयस ने कहा, "बेहद शानदार। जिस तरह से उन्होंने शॉट्स खेले, उन्हें देखना बहुत सुखद था। जब मैं और संजू बल्लेबाजी करने गए, तो गेंद सीम (स्विंग) हो रही थी। तब मैंने सोचा कि उन्होंने ऐसा कैसे कर लिया? यह सच में हैरान कर देने वाला था। सच कहूं तो, 5 ओवर में 100 रन बनाना – मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। यह वाकई सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।"

भारत ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पता चलता है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के साथ कितनी अच्छी तरह तालमेल बिठाया है, जिसकी बदौलत उन्होंने शुरुआती तीनों मैच जीत लिए हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, खासकर जब आप विदेश में खेल रहे हों (खिलाड़ियों के लिए यही संदेश है कि वे जिस तरह से खेल रहे हैं, वैसे ही खेलते रहें)। आप जानते हैं कि यहां की परिस्थितियां अलग होंगी, और आपको कई तरह की अलग-अलग गेंदों का सामना करना पड़ेगा और इस तरह के शानदार प्रदर्शन से इन चुनौतियों से पार पाना – तारीफ तो बनती है – आज उन्होंने जिस तरह से खेला, वह वाकई बेहतरीन था और जाहिर है, तीसरे मैच में ही सीरीज जीत लेना, जबकि अभी दो मैच और बाकी हैं, यह शानदार है। मुझे उम्मीद है कि वे इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। लड़कों ने जिस तरह से इस मौके पर खुद को साबित किया, वह कमाल का है। शुरुआत में जेट लैग (थकान) के बावजूद, उन्होंने जिस तरह से खुद को परिस्थितियों के हिसाब से ढाला, वह वाकई हैरान करने वाला है।"

श्रेयस ने गेंदबाजी की रणनीति के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने गेंदबाजों से पारी की शुरुआत में ही यॉर्कर डालने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, "10 ओवर के बाद मुझे एहसास हुआ कि वे चाहे हार्ड लेंथ गेंद डाल रहे हों या हाफ वॉली, गेंद सीधे स्टैंड में जा रही थी। मैंने बस यही कहा कि ज्यादा से ज्यादा यॉर्कर डालने की कोशिश करें, भले ही आपको लगातार छह गेंदें यॉर्कर डालनी पड़ें। उन्हें सामने की तरफ खेलने पर मजबूर करें, या फिर वाइड यॉर्कर इस पिच पर हमारे लिए मददगार साबित होगी। तो हां, हम अपनी रणनीति को सही से लागू कर पाए और रन रेट को घटाकर 8 से 9 के बीच ले आए; इससे हमें उन्हें 10 रन प्रति ओवर के आसपास रोकने में काफी मदद मिली। हां, हमने उन्हें 200 रन के अंदर रोकने की योजना बनाई थी।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-27 18:25:11

Share:

Leave A Reviews

Related News