Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

वनडे त्रिकोणीय सीरीज: पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर श्रीलंका फाइनल में, इंग्लैंड खिताबी दौड़ से बाहर


लाहौर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां 31 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

लाहौर, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ मंगलवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है, जहां 31 अक्टूबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

पाकिस्तान 4 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहा, जबकि श्रीलंका ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के विरुद्ध मुकाबले में उतरेगी, जहां उसका मकसद फाइनल की तैयारियों को पुख्ता करना होगा। इंग्लैंड शुरुआती तीनों मैच गंवा चुकी है। यह टीम अंतिम मैच को जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी।

लाहौर में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम सिर्फ 25.3 ओवरों में 110 रन पर ढेर हो गई। फखर जमां पहले विकेट के लिए माज सदाकत के साथ सिर्फ 11 ही रन जुटा सके। फखर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सदाकत ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 12 रन जुटाए।

टीम को 23 के स्कोर तक 2 झटके लग गए थे, जिसके बाद बाबर आजम (29) ने साद बेग (5) के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

64 के स्कोर तक 6 विकेट गिर चुके थे, जिसके बाद अराफात मिन्हास (10) ने हसन नवाज (17) के साथ सातवें विकेट के लिए 27 रन जोड़े, लेकिन टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर नहीं निकाल सके।

श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने 8.3 ओवरों में 34 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि सहान अराच्चिगे ने 2 विकेट निकाले। असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा और दुनिथ वेल्लालगे ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कामिंदु मेंडिस ने अविष्का फर्नांडो के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज 41 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की। अविष्का 16 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद कप्तान कुसल मेंडिस (8) भी पवेलियन लौट गए।

टीम ने 62 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कामिंदु मेंडिस ने पवन रत्नायके के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और अराफात मिन्हास ने 1-1 विकेट हासिल किया।

--आईएएनएस

आरएसजी

Date & Time : 2026-10-27 18:00:15

Share:

Leave A Reviews

Related News