Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेलगावी में स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेचा जा रहा था गांजा, 3 युवक गिरफ्तार


बेलगावी, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को गांजा बेचने के मामले में सीसीबी (क्राइम कंट्रोल ब्रांच) पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से गांजा, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

बेलगावी, 6 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को गांजा बेचने के मामले में सीसीबी (क्राइम कंट्रोल ब्रांच) पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से गांजा, बाइक और मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार अंकलगी (20), आदर्श हीरेमठ (25) और मणिकांत उगराखोदा (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, इन तीनों को 1 किलो गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी मेहताब फरार है । पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस मामले में बेलगावी के शाहपुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

इससे पहले 2 सितंबर को बेलगावी जिले के रामदुर्ग तालुक स्थित कटकोल पुलिस ने बस में महिला यात्री के बैग से सोने के गहने चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4.16 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमा विशाल चौगुले (40) और आरती शिवा चौगुले (28) के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, मंजुला सिंधु नामक महिला लोकापुर से सल्हाल्ली जा रही बस में सफर कर रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उनके बैग से सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 30 ग्राम सोने के आभूषण (करीब 3 लाख रुपए) और 80 ग्राम चांदी के आभूषण (करीब 16 हजार रुपए) बरामद किए थे। इसके अलावा मुरगोड पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपए है भी बरामद की गई थी।

यह कार्रवाई बेलगावी जिला पुलिस अधीक्षक के. रामराजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.बी. बसारगी और डीवाईएसपी चिदानंद के मार्गदर्शन में की गई थी। मामले की जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई सीपीआई विनायक वडगेरी, कटकोल थाना पीएसआई बसवराज कोन्नूर तथा उनकी टीम ने अंजाम दी थी।

--आईएएनएस

वीकेयू/वीसी

Date & Time : 2026-09-06 14:00:05

Share:

Leave A Reviews

Related News