Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेन स्टोक्स की क्रिकेट में वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलेंगे


लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के बाद विवाद की वजह से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। दूसरे टेस्ट से बाहर बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप से फिर से क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।

लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के बाद विवाद की वजह से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। दूसरे टेस्ट से बाहर बेन स्टोक्स काउंटी चैंपियनशिप से फिर से क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं।

बेन स्टोक्स को डरहम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। डरहम को शुक्रवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप का मैच खेलना है। स्टोक्स के खेलने से डरहम की टीम निश्चित तौर पर मजबूत हुई है। वहीं, स्टोक्स इस मैच से विवाद के बाद फिर से क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

स्टोक्स के साथ ही गस एटकिंसन को भी घरेलू क्रिकेट में खेलने की मंजूरी मिल गई है। एटकिंसन के कार्डिफ में ग्लेमोर्गन के खिलाफ सरे की टीम का हिस्सा होने की उम्मीद है।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट लॉर्ड्स में खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने 115 रन से जीता था। जीत का जश्न मनाने लंदन के एक नाइट क्लब में पहुंचे इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कर्फ्यू नियम तोड़ा था और मारपीट की थी। नाइट क्लब में हुई घटना की जांच के कारण स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में चल रहे इंग्लैंड के दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और स्वतंत्र क्रिकेट नियामक घटना की जांच कर रहे हैं। विवाद के बाद स्टोक्स के करियर को लेकर शंकाएं जताई जाने लगी थीं। उनके संन्यास की खबरें चलने लगी थीं। डरहम टीम में स्टोक्स के लौटने के बाद संभावना है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का हिस्सा हो सकते हैं। स्टोक्स की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड टीम की कप्तानी जो रूट कर रहे हैं।

डरहम टीम: कॉलिन एकरमैन, केसी एल्ड्रिज, डेविड बेडिंगहम, ग्राहम क्लार्क, एलेक्स लीस, बेन मैकिनी, जेम्स मिंटो, डुआने ओलिवियर, कैलम पार्किंसन, मैथ्यू पॉट्स, बेन रेन, विल रोड्स, ल्यूक रॉबिन्सन, ओली रॉबिन्सन, बेन स्टोक्स।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News