Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

स्पेन के विंगर विक्टर मुनोज जल्द बन सकते हैं लिवरपूल का हिस्सा


नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल स्पेन के विक्टर मुनोज को ओसासुना से साइन करने के लिए तैयार है। विक्टर मुनोज फिलहाल स्पेन टीम की तरफ से फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब लिवरपूल स्पेन के विक्टर मुनोज को ओसासुना से साइन करने के लिए तैयार है। विक्टर मुनोज फिलहाल स्पेन टीम की तरफ से फीफा विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं।

मुनोज का ओसासुना के साथ 2025-26 का सीजन शानदार रहा था। इस युवा खिलाड़ी ने 7 गोल किए और 5 गोल में सहायता की। मुनोज के इस प्रदर्शन ने बड़े यूरोपियन क्लबों का ध्यान उनकी तरफ खींचा है। लिवरपूल ने नए सीजन से पहले मुनोज को अपने साथ जोड़ने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लिवरपूल ने वर्ल्ड कप के दौरान इस खिलाड़ी की मेडिकल जांच के लिए अपनी मेडिकल टीम के सदस्यों को अमेरिका भेजा था। मुनोज पिछले कुछ सप्ताह से पिंडली की छोटी सी समस्या से जूझ रहे थे। इस चोट की वजह से मुनोज काबो वर्डे के खिलाफ स्पेन के शुरुआती ग्रुप-स्टेज मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे।

अगर यह ट्रांसफर पूरा हो जाता है, तो यह एंडोनी इराओला के हेड कोच के तौर पर नियुक्ति के बाद लिवरपूल की पहली बड़ी साइनिंग होगी। सीजन के आखिर में क्लब के डच मैनेजर आर्ने स्लॉट से अलग होने के बाद इराओला ने चार्ज संभाला था।

बार्सिलोना में जन्मे मुनोज ने रियल मैड्रिड एकेडमी सेटअप में जाने से पहले बार्सिलोना में अपना शुरुआती (यूथ) करियर शुरू किया था। प्रतिभा के बावजूद सीनियर स्तर पर उन्हें कम ही मिले। उन्होंने मैड्रिड के लिए सिर्फ दो बार फर्स्ट-टीम में हिस्सा लिया, जिसमें बार्सिलोना के खिलाफ एल क्लासिको में एक मैच भी शामिल है।

नियमिक खेलने का मौका पाने के लिए मुनोज ओसासुना में शामिल हो गए, जहां वह जल्दी ही एक अहम खिलाड़ी बन गए। उनकी पेस, सीधी दौड़, और दोनों तरफ पर असरदार तरीके से काम करने की क्षमता ने ओसासुना के कैंपेन में अहम भूमिका निभाई और उन्हें स्पेन की वर्ल्ड कप टीम में जगह दिलाई। मुनोज के लिवरपूल के साथ जुड़ने की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News