Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेंगलुरु में पति ने किया पत्नी पर खतरनाक हथियार से हमला, गिरफ्तार


बेंगलुरु, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु में नर्स का काम करने वाली पत्नी को उसके ही पति ने घातक हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पत्नी का नाम मधुमिता है और पति का नाम वेंकटेशन है। मधुमिता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और अभी वह आईसीयू में है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मधुमिता ने पति के बर्ताव के बारे में पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस ने वेंकटेशन से संपर्क करके उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।

बेंगलुरु, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु में नर्स का काम करने वाली पत्नी को उसके ही पति ने घातक हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। पत्नी का नाम मधुमिता है और पति का नाम वेंकटेशन है। मधुमिता का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और अभी वह आईसीयू में है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मधुमिता ने पति के बर्ताव के बारे में पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस ने वेंकटेशन से संपर्क करके उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को वेंकटेशन ने अस्पताल के पास मधुमिता का पीछा किया, उस पर एसिड जैसा लिक्विड फेंका और फिर सबके सामने खतरनाक हथियारों से 10 से ज्यादा बार हमला किया।

पुलिस ने बताया कि मधुमिता और वेंकटेशन की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और बेंगलुरु में शिफ्ट होने से पहले 2024 में उन्होंने शादी कर ली थी। हालांकि, बताया जा रहा है कि मधुमिता पिछले छह महीनों से अपने पति से दूरी बनाए हुए थी।

जांच के मुताबिक, वेंकटेशन को चेन्नई में एक तेल कंपनी में नौकरी मिल गई और वह वहां चला गया। उसने बार-बार मधुमिता से अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने चेन्नई जाने से इनकार कर दिया।

मधुमिता ने कथित तौर पर वेंकटेशन से कहा था कि वह उसे न छुए और यह भी कहा कि वह उसे नापसंद करने लगी है। वह उसके फोन कॉल भी नहीं उठाती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

करीब छह महीने पहले, वेंकटेशन उस क्लिनिक के पास आया जहां मधुमिता काम करती थी और उससे बहस के बाद हंगामा किया। क्लिनिक के स्टाफ ने बीच-बचाव किया, उसे डांटा और वहां से भेज दिया।

इस घटना के बाद, मधुमिता ने बेंगलुरु के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने वेंकटेशन से संपर्क किया और उसे पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया।

हालांकि, पुलिस के मुताबिक, वेंकटेशन पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ और फोन पर मधुमिता को धमकाता रहा।

गुरुवार को, वह कथित तौर पर एसिड जैसा लिक्विड और जानलेवा हथियार लेकर अस्पताल के पास आया और मधुमिता का इंतजार करने लगा। जब वह वहां पहुंची, तो उसने उसका पीछा किया और उस पर हमला कर दिया। इसमें मधुमिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है।

वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस हमले और उससे जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

घटनास्थल का दौरा करने वाले डीसीपी साउथ, डॉ. वामशी कृष्णा ने कहा कि आरोपी वेंकटेशन ने मधुमिता पर एसिड जैसा लिक्विड फेंकने के बाद उस पर दरांती और लंबे चाकू से हमला किया।

यह घटना सुबह करीब 9.15 बजे नारायण अस्पताल के पास हुई, जहां मधुमिता नर्स के तौर पर काम करती है।

डीसीपी के मुताबिक, हमले के समय आरोपी ने हेलमेट पहना हुआ था और हमले में दो खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया।

डॉ. वामशी कृष्णा ने कहा कि आरोपी ने एसिड जैसा कोई लिक्विड इस्तेमाल किया और महिला पर बड़े चाकू और लंबी छुरी से हमला किया। वे पति-पत्नी हैं और शक है कि यह घटना पारिवारिक झगड़े की वजह से हुई है।

पुलिस ने बताया कि वेंकटेशन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

--आईएएनएस

डीकेएम/एएस

Date & Time : 2026-09-18 14:50:02

Share:

Leave A Reviews

Related News