Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिचोली: अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने दिया धरना, 8 अक्टूबर को मनाया काला दिवस


चिचोली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय डागा के निर्देशानुसार गुरुवार को ब्लॉक, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जनपद पंचायत परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ गीत का गायन किया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में काली पट्टियां बांध रखी थीं तथा ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ लिखी तख्तियां लेकर धरने पर बैठे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पटेल एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी शांतिपूर्वक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें कथित रूप से जबरन उठाकर गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे अमर्यादित कार्रवाई बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जायसवाल, विजय आर्य, बटनू पटेल, कमल किशोर आर्य, सुधीर जायसवाल, शेख पप्पू, नेकराम यादव, अखिलेश पटेल, साबू पंडोले, रुपेश आर्य, महेश उइके, सोनू जायसवाल, भूपेंद्र आर्य, शिवम आर्य, नवनीत आर्य, विजय कुमरे, अंजय भुसारी, रमाकांत सोनी, हर्ष भुसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Date & Time : 2026-10-08 14:03:06

Share:

Leave A Reviews

Related News