Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

अतिथि शिक्षकों को पुराने मानदेय का ही बजट आवंटित, मानदेय बढ़ने, अवकाश, फंड, बीमा, चिकित्सा सुविधाओं की नहीं दिख रही गुंजाइश


मैहर। प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बजट का आवंटन जारी कर दिया गया है। इस बार भी सरकार ने पुराने मानदेय के हिसाब से ही बजट जारी किया है, जिससे अतिथि शिक्षकों में भारी निराशा है।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा दिनांक 05-10-2026 को जारी आदेश क्रमांक /अ.शि./बजट/2026-27/ 85 के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश के लिए कुल राशि रुपये 337,22,34,000/- (तीन सौ सैंतीस करोड़ बाईस लाख चौतीस हजार) का आवंटन डी.डी.ओ. कोड में दिया गया है।

इसमें बीईओ रामनगर (मैहर) को 1,80,20,000/- (एक करोड़ अस्सी लाख बीस हजार) रुपये का बजट आवंटित किया गया है। दस्तावेज में बीईओ रामनगर का डीडीओ कोड 3402003116 दर्ज है।

क्या लिखा है आदेश में -

1.  यह आवंटन अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जारी किया जा रहा है।
2.  यदि लंबित मानदेय की राशि निर्मित है, तो तत्काल भुगतान कराना सुनिश्चित करें।
3.  आवंटित राशि से अतिथि शिक्षकों को उनकी कार्यरत अवधि का ई-अटेंडेंस के आधार पर ही मानदेय भुगतान किया जाए।

अतिथि शिक्षकों में आक्रोश -

बजट के आंकड़ों से स्पष्ट है कि सरकार ने इस बार भी वर्ग-1, वर्ग-2, वर्ग-3 के अतिथि शिक्षकों के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। अतिथि शिक्षक लंबे समय से मानदेय बढ़ाने, 12 माह का अनुबंध, अवकाश, भविष्य निधि, बीमा और चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे थे, लेकिन इस बजट आदेश में ऐसी किसी सुविधा की गुंजाइश नहीं दिख रही है।

रामनगर विकासखंड के अतिथि शिक्षकों ने बताया कि महंगाई के दौर में पुराने मानदेय से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।  एमपी सरकार को छात्र/छात्राओं के भविष्यनिर्माताओ  के समुचित विकास दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

Date & Time : 2026-10-08 14:37:48

Share:

Leave A Reviews

Related News