Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिचोली: स्कूल की छत पर काम कर रहे मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत


चिचोली। चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जोगली के ग्राम खापा जोड़ फोरलेन स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन में साफ-सफाई एवं पुताई का कार्य कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खापा निवासी संतोष पिता किसन कुमरे (25) शासकीय प्राथमिक स्कूल भवन की साफ-सफाई एवं पुताई के कार्य में मजदूरी कर रहा था। बताया गया कि गुरुवार को वह स्कूल भवन की छत पर सफाई  का काम कर रहा था। इसी दौरान भवन के ऊपर से गुजर रहे बिजली के झूलते तारों की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।

करंट लगने से संतोष गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की गहन चिकित्सकीय जांच को लेकर अडे रहे  इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए।

बिजली तारों की स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल भवन के ऊपर बिजली के झुलते तार तिरछे खंबे समस्या बनी हुई है पूर्व सरपंच ऋषि सिरसाम  राजकुमार उईके ने बताया कि ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा स्कूल भवन में रंगाई-पुताई कार्य कराया जा रहा था। बिजली विभाग एवं ग्राम पंचायत एजेंसी विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

परिवार के सामने आर्थिक संकट

ग्रामीणों के अनुसार संतोष मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मजदूरी से ही घर का खर्च चलता था। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने शासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता एवं मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की मांग की है। पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है

Date & Time : 2026-09-24 13:21:43

Share:

Leave A Reviews

Related News