Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ, बोले, आज उन्हीं की वजह से पश्चिम बंगाल है

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तारीफ की। उन्होंने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज पश्चिम बंगाल जिस स्वरूप में हमारे बीच में मौजूद है, अगर उस समय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने प्रण नहीं लिया होता, तो आज पश्चिम बंगाल बांग्लादेश का अंग होता।

साथ ही, उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते उन्हें एक बड़ा सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को मौलाना की बात मानकर उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार एक मुस्लिम को बनाना चाहिए, क्योंकि वैसे भी समाजवादी पार्टी एक तरह से मुस्लिमों की ही पार्टी है। समाजवादी पार्टी मुसलमानों का वोट लेती है, लिहाजा उसे मुस्लिमों की पार्टी कहने में कोई परहेज नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इनके पास कोई मत नहीं है। इन्हें कोई भी पूछने वाला नहीं है। ये लोग सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक का सहारा लेकर खुद को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ऐसी स्थिति ऐसी हो चुकी है कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए ये लोग एक दूसरे से लठ्मलट्ठा करने पर आमादा हो चुके हैं।

साथ ही, भाजपा प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को आत्मावलोकन करना चाहिए। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने कहा था कि हम कांग्रेस के साथ कभी हाथ नहीं मिलाएंगे। अब जिन लोगों ने गद्दारी की, उन्हें किसी और की निष्ठा पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भारत में हर हाल में डॉ भीम राव अंबेडकर की ओर से बनाया संविधान ही रहेगा, लेकिन आदित्य ठाकरे ने शिवसेना का संविधान बदल दिया है।

--आईएएनएस

एसएचके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News