Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी के विजन की सराहना की, बोले- युवा और महिलाएं देश की ताकत

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन और महिला सशक्तिकरण की पहलों की सराहना करते हुए भाजपा सांसद डॉ. रबींद्र नारायण बेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में काम कर रही है। वंदे मातरम् विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की बात कही और देश को अस्थिर करने की कथित कोशिशों तथा 'मानसिक नक्सलवाद' पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

भाजपा सांसद डॉ. रबींद्र नारायण बेहरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहली बार लाल किले पर 'वंदे मातरम्' पूरा गाया गया। 80 साल बाद ऐसा हुआ है। दूसरी कोई पार्टी ऐसा नहीं कर सकी, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार पूरे 'वंदे मातरम्' का गायन हुआ।

उन्होंने कहा कि यह सरकार जेन-जी और किसानों के लिए है। कई तरह के प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं। देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बताया कि देश में सिर्फ चार जातियां हैं, जिनमें गरीब, महिला, युवा और किसान शामिल हैं। महिलाओं को आरक्षण देने से उनके जीवन में समानता आएगी। युवा और महिलाएं देश की ताकत हैं, उनके योगदान से देश और अधिक शक्तिशाली बनेगा।

भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के दौरान कितनी हिंसा हुई थी, कितने लोग मारे गए थे। आजादी को इतने साल हो गए, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश की भलाई के लिए काम नहीं किया। भारत की अखंडता के लिए उसने कोई काम नहीं किया। ये अर्बन नक्सल, टुकड़े-टुकड़े गैंग और डीप स्टेट जैसी ताकतों के जरिए युवाओं को भटकाने का काम करती है, इसलिए प्रधानमंत्री ने उन्हें दिमागी नक्सल कहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद का सम्मान नहीं करती है, राष्ट्रीय गीत का भी सम्मान नहीं कर रही थी, बल्कि उसके दौरान हलचल कर रही थी। यह अच्छी बात नहीं है।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश का विकास देखकर दुनिया की कई ताकतें भारत को अस्थिर करना चाहती हैं। इसके लिए वे युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। बहुत सी ताकतें अलग-अलग तरीकों से काम कर रही हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News