Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 20 राज्यों के नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी


नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके तहत सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तीन राष्ट्रीय महामंत्री और सात राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दामानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदजेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह, असम के बिस्वजीत खाउंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सयाली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठनात्मक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के तहत गुजरात के ध्रुव पंडित को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और दिल्ली के मोहित सोनी को केंद्रीय कार्यालय सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नीति एवं अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी तेलंगाना की अखिला बंदम को सौंपी गई है। गुजरात के रंगम त्रिवेदी, तेलंगाना के कमल मडिशेट्टी और हरियाणा की डॉ. रमा बल्हारा को इस विभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने मीडिया और सोशल मीडिया विभागों में भी नियुक्तियों की घोषणा की है। बिहार के हिमांशु यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिल्ली की शिवानी सिंह, हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर और दिल्ली के विष्णु बसोया को मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी और बिहार के मानवेंद्र चौहान को सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-10-20 20:40:02

Share:

Leave A Reviews

Related News