Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम अफगानिस्तान: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड


नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी।

इस पूरी सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। सीरीज का दूसरा और तीसरा टी20 मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। भारत इस छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ मजबूत रिकॉर्ड के साथ पहले मैच में उतरेगा। दोनों टीमें अब तक 9 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ है।

नई टी20 साइकिल में उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत के बाद भारतीय टीम सीरीज की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें सीरीज का आगाज जीत के साथ करने पर होंगी।

भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं का मिश्रण है। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह प्रमुख नामों में शामिल हैं, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

इब्राहिम जदरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं। राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी के पास काफी इंटरनेशनल अनुभव है। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों टीमों को एशियन गेम्स से पहले अपने कॉम्बिनेशन को परखने का मौका भी देगा।

कब और कहां खेला जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा।

कहां देख पाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर ले सकेंगे।

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Date & Time : 2026-09-12 15:05:11

Share:

Leave A Reviews

Related News