Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम थाईलैंड: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाली बनीं गेंदबाज


दुबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मिली टीम की इस जीत में दीप्ति शर्मा ने गेंद से अहम भूमिका निभाई।

दुबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से रौंदा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मिली टीम की इस जीत में दीप्ति शर्मा ने गेंद से अहम भूमिका निभाई।

दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 1.1 ओवर में बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। तीन विकेट चटकाने के साथ ही दीप्ति टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 171 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में थाईलैंड की गेंदबाज थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 170 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में 164 विकेट लेकर रवांडा की गेंदबाज हेनरीट इशिम्वे तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

इसके साथ ही दीप्ति भारत की ओर टी20 इंटरनेशनल में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेते हुए सबसे बेस्ट स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज भी बनीं हैं। दीप्ति ने बिना कोई रन दिए 3 विकेट चटकाए। उन्होंने इस मामले में रेणुका सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 5 रन देकर 3 विकेट झटके थे। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 159 रन ही लगा सकी। शेफाली वर्मा ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 64 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल ने 22 रनों का योगदान दिया। स्मृति मंधाना 19 रन बनाकर रनआउट हुईं।

हालांकि, कप्तान हमनप्रीत कौर (5 रन) और भारती फुलमाली (13 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। वहीं, ऋचा घोष बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। दीप्ति शर्मा भी सिर्फ 5 रन ही बना पाईं। हालांकि, 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड की पूरी टीम महज 65 रन बनाकर ऑलआउट हुई। दीप्ति के अलावा, नंदनी शर्मा ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी ने 2 विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

एसएम/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News