Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नाहिद राणा एशियन गेम्स में नहीं खेलेंगे, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी संभव

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। इस बार एशियन गेम्स में सभी टीमें अपना मजबूत स्कवॉड भेज रही हैं। बांग्लादेश भी एक मजबूत टीम भेजने की तैयारी कर रही है, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक तेज गेंदबाज नाहिद राणा को एशियन गेम्स से बाहर रखने पर विचार किया जा रहा है।

नाहिद इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं थे। राणा अब रिकवर कर चुके हैं और बीसीबी अकादमी में उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है। जिम्बाब्वे दौरे पर इंजर्ड हुए नाहिद जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर ध्यान लगा रहे हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा है कि बोर्ड नाहिद राणा को लेकर कोई भी रिस्क लेने को तैयार नहीं है। वह एशियन में गेम्स में नहीं खेलेंगे। राणा अफगानिस्तान सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

अक्टूबर में 24 साल के होने जा रहे राणा बांग्लादेश के उभरते हुए तेज गेंदबाज हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज तीनों फॉर्मेट के लिए खेलता है। राणा बांग्लादेश के लिए 12 टेस्ट में 38, 15 वनडे में 32 और 5 टी20 में 8 विकेट ले चुके हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एशियन गेम्स को लेकर गंभीर नजर आ रहा है और इस मेगा इवेंट के लिए मजबूत स्क्वॉड घोषित करने की तैयारी में है।

बांग्लादेश ने पुरुष क्रिकेट टीम ने 2023 में चीन के हांग्जो में हुए एशियन गेम्स में हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश तीसरे स्थान पर रही थी और टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। कांस्य पदक वाले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान 6 विकेट से हारा था। सेमीफाइनल में बांग्लादेश को भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम चैंपियन रही थी और स्वर्ण पदक जीता थी।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News