Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत-दक्षिण कोरिया ने सीईपीए अपग्रेड में डिजिटल ट्रेड और सप्लाई चेन पर बातचीत के लिए उप-समूह बनाए


नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के अपग्रेड के तहत डिजिटल ट्रेड, सप्लाई चेन कॉरपोरेशन एवं रणनीतिक औद्योगिक साझेदारी पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित उप-समूह बनाने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के अपग्रेड के तहत डिजिटल ट्रेड, सप्लाई चेन कॉरपोरेशन एवं रणनीतिक औद्योगिक साझेदारी पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित उप-समूह बनाने का निर्णय लिया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह निर्णय कोरियाई राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान 20 अप्रैल को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और कोरियाई व्यापार मंत्री येओ हान-कू द्वारा हस्ताक्षरित संयुक्त घोषणा के अनुरूप आयोजित की बातचीत में लिया गया।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने सीईपीए अपग्रेड वार्ता में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यंग द्वारा परिकल्पित "भविष्यवादी साझेदारी" को दर्शाते हुए "रचनात्मक और सहयोगात्मक भावना" से चर्चा की।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा, "दोनों पक्षों ने भारत-दक्षिण कोरिया सीईपीए अपग्रेड वार्ता में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की।"

बयान में आगे कहा गया, “बातचीत रचनात्मक और सहयोगात्मक भावना से संपन्न हुईं, जो मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिई राष्ट्रपति ली जे-म्यंग द्वारा परिकल्पित ‘भविष्यवादी साझेदारी’ को दर्शाती हैं।”

बातचीत के नए दौर में, वार्ताकारों ने वस्तुओं के व्यापार, सेवाओं के व्यापार, उत्पत्ति के नियमों और प्रक्रियाओं, निवेश और स्वच्छता एवं पौध स्वच्छता मानकों सहित कई क्षेत्रों पर चर्चा की।

भारत और दक्षिण कोरिया ने 2010 में साइन हुए सीईपीए के लागू होने के बाद से बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार घाटे को भी स्वीकार किया और व्यापक सीईपीए ढांचे के भीतर इस मुद्दे को हल करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने संतुलित द्विपक्षीय व्यापार और मजबूत आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने वाले आधुनिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते को प्राप्त करने के उद्देश्य से समयबद्ध तरीके से सीईपीए अपग्रेड वार्ता को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

--आईएएनएस

एबीएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News