Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रोजेक्ट इंजीनियर के कई पदों पर नौकरी का अवसर, 4 जुलाई तक करें आवेदन


बेंगलुरु, 18 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु ने अपने नौसैनिक प्रणाली (एनएस) (एस एंड सीएस) एसबीयू के लिए अस्थाई आधार पर परियोजना अभियंता-I (प्रोजेक्ट इंजीनियर-I) के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बेंगलुरु, 18 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), बेंगलुरु ने अपने नौसैनिक प्रणाली (एनएस) (एस एंड सीएस) एसबीयू के लिए अस्थाई आधार पर परियोजना अभियंता-I (प्रोजेक्ट इंजीनियर-I) के कुल 9 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बीईएल की ओर से प्रोजेक्ट इंजीनियर पोस्ट के लिए जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स/दूरसंचार/संचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर विज्ञान विषय में पूर्णकालिक बीई/बीटेक होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में योग्यता प्राप्त करने के बाद कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 40,000 रुपए, दूसरे वर्ष 45,000 रुपए, तीसरे वर्ष 50,000 रुपए और चौथे वर्ष 55,000 रुपए प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 472 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News