Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत के 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर भाजपा-जदयू ने पीएम मोदी को दिया श्रेय, राहुल गांधी पर साधा निशाना


नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रहने पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया है। साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार भी किया।

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रहने पर भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों का परिणाम बताया है। साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार भी किया।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "किसी भी व्यक्ति या एक्सपर्ट को यह उम्मीद नहीं थी कि भारत किसी भी हाल में 7 प्रतिशत से ज्यादा जीडीपी ग्रोथ हासिल कर पाएगा, क्योंकि हालात अच्छे नहीं थे। ऐसे मुश्किल हालात में, जब चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल था और स्थिति अनुकूल नहीं थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों ने देश में भरोसे का माहौल बनाया और नतीजतन, 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का आंकड़ा सामने आया। इससे निश्चित रूप से हमारे देश के व्यापारियों और उद्योगों को बहुत फायदा होगा।"

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "हमने भारतीय अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। ये फैसले लंबी अवधि की सोच के साथ लिए गए थे। हमने भारत को आत्मनिर्भर और मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए पॉलिसी में सुधार किए हैं। आज पूरी दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है, अर्थव्यवस्थाओं के सामने चुनौतियां और दबाव हैं। जियोपॉलिटिकल अस्थिरता दुनिया के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लेकिन ऐसे मुश्किल हालात में भी, प्रधानमंत्री ने मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने का काम किया है, जिससे भारत देशों, व्यवसायों और निवेशकों के लिए एक आकर्षक जगह बन गया है।"

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतियों के तहत भारत की अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है। आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। जीडीपी ग्रोथ ने दिखाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करेंगे।"

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा, "यह भारत की आर्थिक नीति है। जिस दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री काम कर रहे हैं, उससे पता चलता है कि उनका सपना 2047 तक भारत को विश्व गुरु बनाने का है। यह ग्रोथ उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।"

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "यह स्वाभाविक है कि ऐसे समय में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था चुनौतियों का सामना कर रही है, भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ बहुत महत्वपूर्ण है। यह ग्रोथ न सिर्फ यह दिखाती है कि देश इन चुनौतियों से उबर रहा है, बल्कि हमें यह उम्मीद भी देती है कि देश के विकास के पैमाने बेहतर होंगे। भारत का आर्थिक मॉडल दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है।"

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भारत को "मृत अर्थव्यवस्था" बताए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "वे इसे उसी नजरिए से देख रहे हैं जैसे 2004 से 2014 तक देश को लूट रहे थे। अगर उन्होंने गणित पढ़ा होता, तो वे समझ जाते कि यह क्या है। उन्होंने गणित नहीं पढ़ा है। अगर वे बस घूमते रहेंगे, तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि जीडीपी कैसे बढ़ी है?"

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News