Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर अमित शाह और पीयूष गोयल ने दी बधाई


चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

चंडीगढ़, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की। इस जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिषद के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

अमित शाह ने 'एक्स' पर लिखा, "पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। लगातार दूसरी बार मिली यह जीत युवा शक्ति के राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहित के लिए निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।"

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी 'एक्स' पर बधाई देते हुए कहा, "पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की लगातार दूसरी जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं बल्कि विश्वविद्यालय के युवाओं के विश्वास और परिषद के कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत, प्रतिबद्धता और छात्रहित के प्रति समर्पण की जीत है।"

पीयूष गोयल ने लिखा, "स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर एबीवीपी पंजाब के कार्यकर्ता इसी ऊर्जा के साथ विद्यार्थियों की आवाज बनें और छात्रहित के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए विश्वविद्यालय के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।"

बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) भारत और दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इसकी स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इसके संस्थापक बलराज मधोक थे और मुख्य कार्यवाहक प्रो. यशवंतराव केलकर थे।

इस संगठन का ध्येय वाक्य 'ज्ञान, शील और एकता' है। संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। यह छात्रशक्ति को राष्ट्रशक्ति मानकर देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करता है। पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार दूसरी जीत को इसी विचारधारा पर युवाओं के भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News