लंदन, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच 10 से 13 जुलाई तक लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में बल्लेबाजी ऑलराउंडर एलिस कैप्सी और बाएं हाथ के स्पिनर टिली कॉर्टीन-कोलमैन को शामिल किया गया है। दोनों पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बनी हैं।
![]()

भारत और इंग्लैंड के बीच ये टेस्ट महिला टी20 विश्व कप 2026 फाइनल के 5 दिन बाद होगा। इस मैच से मैडी विलियर्स अपना टेस्ट डेब्यू करना चाहेंगी, जबकि लंकाशायर की तेज गेंदबाज ग्रेस पॉट्स और विकेटकीपर-बल्लेबाज एली थ्रेलकेल्ड की जोड़ी इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट का अपना पहला मैच खेल सकती है।
टीम में बल्लेबाज एमा लैम्ब और तेज गेंदबाज इस्सी वोंग को भी शामिल किया गया है। चार्ली डीन जगह नहीं बना पाई हैं।
यह टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा और इस वेन्यू पर खेला जाने वाला पहला महिला टेस्ट होगा। यह टेस्ट 4 दिनों का होगा।
नट साइवर-ब्रंट लॉर्ड्स में टेस्ट में अपनी टीम की कप्तानी करने वाली पहली इंग्लैंड महिला कप्तान बनने के लिए तैयार हैं, जबकि हीथर नाइट अपना 15वां टेस्ट मैच खेलेंगी।
ईसीबी की महिला क्रिकेट की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने गुरुवार को कहा, "हमने नट साइवर-ब्रंट के नेतृत्व में एक मजबूत टेस्ट टीम चुनी है। टेस्ट क्रिकेट महिलाओं के खेल में एक अनोखा, शानदार और चुनौतीपूर्ण अनुभव है। मुझे पता है कि हमारे खिलाड़ी इस फॉर्मेट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस करते हैं। प्लेइंग इलेवन में शामिल होने वाली 11 महिलाओं के लिए लॉर्ड्स टेस्ट एक यादगार पल होगा।"
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड महिला टीम: नट साइवर-ब्रंट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माइया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, ग्रेस पॉट्स, ऐली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, और इस्सी वोंग।
--आईएएनएस
पीएके
Leave A Reviews