Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत की चुनाव प्रक्रिया सराहनीय, अमेरिका भी कर सकता है अनुसरण: योगेंद्र चंदोलिया


नई दिल्‍ली, 18 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भारतीय चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा है कि आयोग हमेशा सुरक्षित चुनाव कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्‍यान देता है। वोटर लिस्ट और वोटर आईडी चुनाव आयोग के लिए बहुत अहम हैं।

नई दिल्‍ली, 18 अगस्‍त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भारतीय चुनाव आयोग की सराहना करते हुए कहा है कि आयोग हमेशा सुरक्षित चुनाव कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्‍यान देता है। वोटर लिस्ट और वोटर आईडी चुनाव आयोग के लिए बहुत अहम हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 'सेव अमेरिका एक्ट' के समर्थन में भारत की चुनाव प्रणाली का उदाहरण देने पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारत का चुनाव आयोग हमेशा सुरक्षित चुनाव कराने और सही लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर ध्यान देता है। वोटर लिस्ट और वोटर आईडी चुनाव आयोग के लिए बहुत अहम हैं। इसीलिए हमारे चुनावों में धांधली के आरोप नहीं लगते। पहले जब चुनाव होते थे तो कई पोलिंग बूथ पर री-पोलिंग होती थी। वोटर आईडी कॉर्ड बनने के बाद से बोगस पोलिंग नहीं होती और स्‍वस्‍थ परंपरा के मुताबिक चुनाव होते हैं। अगर अमेरिका भारत का अनुसरण करता है तो यह अच्छी बात है। जब मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने पूछा, तो उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि अमेरिका में चुनाव कैसे होते हैं। भारत के चुनाव आयोग की प्रक्रिया बहुत सराहनीय है। "

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और टीडीपीएल के तहत आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "झारखंड में छात्र विरोध प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे और राज्य सरकार ने छात्रों पर जिस तरह से अत्याचार किए, वह एक पहलू है। दूसरा पहलू यह है कि उन्होंने सभी परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इसके बाद छात्रों को अपना विरोध खत्म कर देना चाहिए। दिल्ली की स्थिति अलग थी। दिल्ली में जब नीट का मामला सामने आया, तो हमारी सरकार ने नीट परीक्षा रद्द कर दी और उसके बाद नीट परीक्षा दोबारा आयोजित की गई।"

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में जंतर-मंतर के आंदोलन को तमाम राजनीतिक पार्टियां लोगों को भड़काने का काम कर रही थी। कोई सरकार हो छात्र हितों को ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "खड़गे साहब, जिस कांग्रेस पार्टी के वे प्रमुख हैं, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का स्तर कितना गिर गया है, यह साफ है। आज कांग्रेस, जिसने 60 साल तक देश पर शासन किया, अब हाशिए पर है। हमें खड़गे साहब से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और न ही हमें उनसे कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी अभी देश के उन मतदाताओं के फैसले को पचा नहीं पा रही है, जो सरकार चुनते हैं और अंतिम फैसला लेते हैं।"

एनटीए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एजेंसी की खामियों को दूर करने में लगे हैं। छात्रों के हितों की बात को ध्‍यान में रखते हुए सरकार को काम करना चाहिए। आने वाली पीढ़ी देश का भविष्‍य है, इसीलिए उनके साथ किसी प्रकार का अत्‍याचार नहीं होना चाहिए।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News