Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत की संस्कृति को दुनिया ने स्वीकारा, यह राहुल गांधी को अच्छा नहीं लग रहा: विश्वास सारंग


भोपाल, 14 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर मेन्यू को लेकर की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को दुनिया ने स्वीकार किया है, लेकिन राहुल गांधी को यह अच्छा नहीं लगता है।

भोपाल, 14 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से ब्रिक्स सम्मेलन के डिनर मेन्यू को लेकर की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति को दुनिया ने स्वीकार किया है, लेकिन राहुल गांधी को यह अच्छा नहीं लगता है।

भोपाल में आईएएनएस से बातचीत में विश्वास सारंग ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि राहुल गांधी कब परिपक्व होंगे। वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में विपक्ष के नेता हैं। जब कोई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हो रहा हो, तो हमें पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर अपनी बात रखनी चाहिए। राहुल गांधी को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हुई महत्वपूर्ण चर्चाओं और भारत की भूमिका पर बात करनी चाहिए थी, लेकिन वह भोजन के मेन्यू को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता है कि राहुल गांधी को ऐसी सलाह कौन दे रहा है और वे राजनीतिक परिपक्वता कब हासिल करेंगे।

सारंग ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पूरी दुनिया में स्वीकार्यता मिली है। ब्रिक्स में शामिल देश वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं और सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की बातों को महत्व दिया गया।

उन्होंने योग का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल के बाद योग को भी दुनियाभर में व्यापक स्वीकार्यता मिली है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शाकाहारी भोजन परोसे जाने को लेकर विदेशी मेहमानों की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए सारंग ने कहा कि भारतीय संस्कृति और खानपान को दुनिया में सम्मान मिल रहा है। अबू धाबी जैसे मुस्लिम बहुल देश में भी मंदिर का निर्माण हुआ है। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इन सकारात्मक बदलावों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उनकी आंखों पर राजनीतिक चश्मा लगा हुआ है और इसी वजह से उनके द्वारा इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं। खाने को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जी20 सम्मेलन के दौरान भी विदेशी मेहमानों के सामने भारतीय व्यंजन परोसे गए थे। भारतीय व्यंजन देश की संस्कृति और परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत में जब घर पर मेहमान आते हैं तो उन्हें अपने देश और क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजन ही परोसे जाते हैं। इसी परंपरा के तहत ब्रिक्स प्रतिनिधियों के लिए भारतीय भोजन तैयार किया गया और परोसा गया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी का दिमाग खराब है, तो क्या इसका मतलब यह है कि पूरे देश का दिमाग खराब हो जाना चाहिए। भारत ने अपने मेहमानों के सामने भारतीय संस्कृति और भारतीय व्यंजन प्रस्तुत किए, जो देश की परंपरा के अनुरूप है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Date & Time : 2026-09-14 15:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News