Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया', पीएम मोदी के नेतृत्व की बाबा रामदेव ने की सराहना


नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है।

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। योगगुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके अब तक के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश को नई दिशा और नई पहचान दी है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि अब तक जवाहरलाल नेहरू देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए देश के नेतृत्व में नया इतिहास रचा है।

बाबा रामदेव ने कहा कि पीएम मोदी केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाले 200 से 500 वर्षों के भारत की मजबूत नींव रखने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर परिश्रम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के शीर्ष नेताओं में गिने जाते हैं और वैश्विक स्तर पर उनकी अलग पहचान है। उनके नेतृत्व में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा मिली है। पीएम मोदी ने भारत और भारतीयता का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाया है।

योग गुरु ने कहा कि आज विश्व के किसी भी देश में जब कोई भारतीय जाता है तो उसे सम्मान और गर्व की नजर से देखा जाता है। इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भारत की बढ़ती वैश्विक साख की बड़ी भूमिका है। बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री मोदी के कई महत्वपूर्ण फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों को देश लंबे समय तक याद रखेगा। इन निर्णयों से देश को नई प्रेरणा मिली है और लोगों में राष्ट्रीय गौरव की भावना मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण से जुड़ी सैकड़ों नीतियों, योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर सम्मान दिलाने में प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बाबा रामदेव ने उनके नेतृत्व को भारत की बड़ी ताकत बताते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर गर्व करता है और आगे भी करता रहेगा।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News