Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत पहुंचा रामपुर जुगलबंदी का ग्रैंड फिनाले, रेडिको खेतान का लग्जरी पोर्टफोलियो तीन साल में करीब तीन गुना बढ़ा


नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी एल्कोबेव कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने लग्जरी स्पिरिट्स सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपनी चर्चित सिंगल माल्ट सीरीज के अंतिम दो संस्करण रामपुर जुगलबंदी #7 और #8 इंडिया एडिशन लॉन्च किए हैं।

नई दिल्ली, 25 नवंबर (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी एल्कोबेव कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने लग्जरी स्पिरिट्स सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपनी चर्चित सिंगल माल्ट सीरीज के अंतिम दो संस्करण रामपुर जुगलबंदी #7 और #8 इंडिया एडिशन लॉन्च किए हैं।

यह विशेष संस्करण केवल 240 बोतलों तक सीमित है। तेलंगाना में इसकी कीमत 50,000 रुपए प्रति बोतल रखी गई है और इसे 50 प्रतिशत एबीवी पर बोतलबंद किया गया है। यह पहली और संभवतः आखिरी बार है, जब जुगलबंदी सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह संस्करण कर्नाटक, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में उपलब्ध होगा।

यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब रेडिको खेतान भारत के लग्जरी स्पिरिट्स बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी का लग्जरी और सेमी-लग्जरी पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2026 के बीच बिक्री मूल्य के आधार पर तीन गुना से अधिक बढ़ चुका है। वित्त वर्ष 2026 में इस पोर्टफोलियो से कंपनी की बिक्री 475 करोड़ रुपए रही और वित्त वर्ष 2027 में इस सेगमेंट में लगभग 25 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।

इस पोर्टफोलियो में रामपुर इंडियन सिंगल माल्ट, जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन, संगम वर्ल्ड माल्ट, विरासत इंडियन सिंगल माल्ट और कोहिनूर रिजर्व इंडियन डार्क रम जैसे प्रीमियम ब्रांड शामिल हैं। व्यापक स्तर पर कंपनी के प्रेस्टीज एंड एबव पोर्टफोलियो की बिक्री मात्रा वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत बढ़कर 52.8 लाख केस रही, जिसने कंपनी की कुल आईएमएफएल बिक्री मूल्य में 77.1 प्रतिशत योगदान दिया।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए रेडिको खेतान लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने कहा, "हमारी महत्वाकांक्षा ऐसे भारतीय स्पिरिट्स ब्रांड विकसित करने की है जिन्हें केवल गुणवत्ता के लिए नहीं, बल्कि उनकी शिल्पकला, विरासत और उपभोक्ताओं को विशिष्ट अनुभव देने की क्षमता के लिए भी पहचाना जाए। लग्जरी समय के साथ निरंतरता, चरित्र और स्पष्ट दृष्टिकोण के आधार पर निर्मित होती है। रामपुर जुगलबंदी के माध्यम से हम दुर्लभ कास्क एक्सप्रेशंस और भारतीय सिंगल माल्ट निर्माण कला को कलेक्टर्स के लिए तैयार किए गए विशेष संस्करण में एक साथ ला रहे हैं। यह इस विश्वास की अभिव्यक्ति है कि भारतीय लग्जरी स्पिरिट्स दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के बीच अपनी जगह बना सकते हैं।"

रामपुर जुगलबंदी #7 (मिजुनारा कास्क) और रामपुर जुगलबंदी #8 (पीएक्स शेरी कास्क) जुगलबंदी की आठ-भाग वाली सीरीज का समापन हैं। इन दोनों को पहली बार वर्ष 2025 में टीएफडब्ल्यूए कान्स में वैश्विक बाजारों के लिए पेश किया गया था और अब इन्हें सीमित संस्करण के रूप में भारत में लॉन्च किया गया है।

जुगलबंदी #7 में एक्स-बोर्बन और दुर्लभ जापानी मिज़ुनारा ओक कास्क परिपक्वता को एक साथ लाया गया है, जबकि जुगलबंदी #8 में एक्स-बोर्बन और पेड्रो जिमनेज शेरी कास्क परिपक्वता को शामिल किया गया है। दोनों संस्करण भारतीय सिंगल माल्ट की विशिष्ट पहचान को जापानी ओक और स्पेनिश शेरी कास्क के अलग-अलग प्रभावों के साथ प्रस्तुत करते हैं।

भारतीय बाजार के लिए निर्धारित केवल 240 बोतलों के साथ इस इंडिया एडिशन को पारंपरिक व्यावसायिक लॉन्च के बजाय विशेष रूप से कलेक्टर्स रिलीज के रूप में तैयार किया गया है। 50 प्रतिशत एबीवी की ताकत इसे भारतीय उपभोक्ताओं के लिए और भी विशिष्ट बनाती है तथा जुगलबंदी शृंखला के अंतिम दो अध्यायों को अलग अंदाज में पेश करती है।

रामपुर इंडियन सिंगल माल्ट और अपने व्यापक लग्जरी पोर्टफोलियो के माध्यम से रेडिको खेतान प्रीमियम और लग्जरी स्पिरिट्स बाजारों में भारतीय ब्रांडों की पहचान को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। साथ ही कंपनी ऐसी ब्रांड पहचान विकसित करना चाहती है जिसकी वैश्विक प्रासंगिकता हो।

इन दोनों संस्करणों को भारत में पहली बार फॉर्च्यून इंडिया बिजनेस ऑफ लग्जरी समिट में भी प्रदर्शित किया गया। इस सम्मेलन में लग्जरी, फैशन, डिजाइन और व्यवसाय जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें फेंडी की मानद अध्यक्ष (ऑनरेरी प्रेसिडेंट) सिल्विया वेंटुरिनी फेंडी और प्रसिद्ध भारतीय फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी शामिल थे। इस शोकेस में रामपुर जुगलबंदी को भारत में विकसित हो रहे लग्जरी बाजार और वैश्विक स्तर पर भारतीय शिल्पकला की बढ़ती पहचान के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया।

--आईएएनएस

डीबीपी

Date & Time : 2026-11-25 18:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News