ग्वालियर, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह एनकाउंटर पूरी तरह से गलत था और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
![]()
ग्वालियर, 25 जून (आईएएनएस)। बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गुरुवार को राज्य सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि यह एनकाउंटर पूरी तरह से गलत था और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
पप्पू यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वह स्वयं संबंधित परिवार से मिलने गए थे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी। उन्होंने आरोप लगाया, "भरत तिवारी को गलत तरीके से बलि का बकरा बनाया गया। यादव ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा, "यदि किसी भी राज्य में गरीबों, आम नागरिकों या उनके बच्चों के साथ अन्याय होता है तो सरकार को उसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। चाहे मामला बिहार, उत्तर प्रदेश या पश्चिम बंगाल का हो, जनता न्याय की मांग करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएगी।"
इस दौरान उन्होंने नीट पेपर लीक मामले पर भी केंद्र और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "लाखों छात्र कठिन मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। छात्रों और युवाओं को परीक्षा के बाद भी लंबे समय तक रोजगार और नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनमें निराशा बढ़ती है।"
पप्पू यादव ने कहा, "उनका मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं, छात्रों और किसानों के हितों की रक्षा करना है।रोजगार प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने की आवश्यकता है और परिणाम घोषित होने के बाद निश्चित अवधि के भीतर नियुक्तियां सुनिश्चित की जानी चाहिए। इससे युवाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित हो सकेगा।"
नीट पेपर लीक मामले में उन्होंने कथित तौर पर शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "यदि किसी कोचिंग संस्थान या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।" उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग भी दोहराई।
पप्पू यादव ने कहा कि देश के युवा रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।
--आईएएनएस
एससीएच/वीसी
Leave A Reviews