Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई गति


ब्रसेल्स, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल (डी-आईएन) के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी में हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

ब्रसेल्स, 17 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के राजदूत प्रणय वर्मा ने यूरोपीय संसद के भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल (डी-आईएन) के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी में हाल के सकारात्मक घटनाक्रमों पर चर्चा की।

ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि यूरोपीय संसद में भारत संबंध प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्ष एंजेलिका नीब्लर ने राजदूत प्रणय वर्मा को प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। दूतावास के अनुसार, दोनों पक्षों ने साझा मूल्यों और हितों के आधार पर भारत-ईयू संबंधों के भविष्य को लेकर विश्वास व्यक्त किया।

चर्चा में भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी में हाल की सकारात्मक प्रगति पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों ने कहा कि संसदीय संवाद और लोगों के बीच संपर्क इस महत्वपूर्ण साझेदारी को आगे बढ़ाने और इसकी गति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

9 नवंबर को भारत और यूरोपीय संघ ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर समयबद्ध हस्ताक्षर और उसके क्रियान्वयन की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की थी। दोनों पक्षों ने निवेश संरक्षण समझौते और भौगोलिक संकेतक (जीआई) समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भी काम जारी रखने पर सहमति जताई थी।

नई दिल्ली में आयोजित सातवीं भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और यूरोपीय बाह्य कार्य सेवा के उप महासचिव मैटी मासिकास ने की थी।

संयुक्त बयान में कहा गया था कि दोनों पक्षों ने भारत-ईयू संबंधों में आई सकारात्मक गति का स्वागत किया और 27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-ईयू शिखर सम्मेलन में अपनाए गए संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा के कार्यान्वयन की समीक्षा की।

30 अक्टूबर को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में ब्रसेल्स का दौरा करेंगे, जहां भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसे दोनों पक्षों के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत और यूरोपीय संघ इस वर्ष की शुरुआत में व्यापार समझौते पर बातचीत पूरी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि यह समझौता दो अरब से अधिक लोगों के बाजार को जोड़ देगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लगभग एक-चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करेगा।

--आईएएनएस

वीसी

Date & Time : 2026-11-17 23:45:03

Share:

Leave A Reviews

Related News